Dev Uthani Ekadashi 2025: भगवान विष्णु के जागते ही बदलेगी इन राशियों की किस्मत, मिलेगा, धन और सुख-समृद्धि

Dev Uthani Ekadashi 2025: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवउठनी एकादशी मनाई जाती है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस साल देवउठनी एकादशी का तीन राशि वालों के लिए बहुत खास होगा। इनके जीवन में सुख-समृद्धि और धन की कमी नहीं रहेगी। आइए जानें कौन सी हैं ये राशियां

अपडेटेड Oct 24, 2025 पर 10:57 AM
Story continues below Advertisement
यह दिन कुछ राशि के लिए बहुत शुभ साबित हो सकता है।

Dev Uthani Ekadashi 2025: हिंदू धर्म में कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का बहुत महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान विष्णु इस दिन चार महीने की योगनिद्रा के बाद जागते हैं और संसार के पालनहार का कार्यभार संभालते हैं। यही वजह है कि इस दिन को देवउठनी एकादशी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भक्तगण भगवान विष्णू और माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं और उनके लिए उपवास करते हैं। इस दिन का हिंदू धर्म में विशेष स्थान है क्योंकि विष्णु भगवान के शयन के दौरान सभी मांगलिक और शुभ कार्य रुके रहते हैं और इस दिन के बाद से शादी, मुंडन, गृह प्रवेश जैसे अनुष्ठान के मुहूर्त मिलने लगते हैं। यह दिन कुछ राशि के लिए बहुत शुभ साबित हो सकता है। इन्हें अचानक धनलाभ के साथ कोई अच्छी खबर भी सुनने को मिल सकती है। ये तीन लकी राशियां है वृषभ, कन्या और मकर राशि। इन राशियों को विष्णु भगवान के जागते ही लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आइए जानें इनके बारे में

कब है देवउठनी एकादशी

पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 01 नवंबर को सुबह 09:11 बजे प्रारंभ होगी और 02 नवंबर को सुबह 07:31 बजे तक रहेगी। उदयातिथि में देवउठनी एकादशी व्रत 1 नवंबर को रखा जाएगा।


वृषभ राशि : इस राशि के लोगों को देवउठनी एकादशी के दिन अचानक धन लाभ या नई अवसरों की प्राप्ति का अनुभव हो सकता है। सेहत पहले से बेहतर रहेगी। इस राशि के छात्रों को मनचाही सफलता मिलेगी। बिजनेस कर रहे लोगों को विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। पारिवारिक सुख और मानसिक संतुलन भी बढ़ेगा।

कन्या राशि : देवउठनी एकादशी का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। करियर और व्यवसाय में तरक्की मिलने की संभावना है। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं और मानसिक शांति प्राप्त होगी। भाई-बहन के रिश्ते में पहले से ज्यादा प्यार बना रहेगा। कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा।

मकर राशि : नौकरीपेशा जातकों को देवउठनी एकादशी के दिन धन लाभ होने की संभावना है। किसी करीबी से चल रहे मतभेद दूर जाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएं सफल हो सकती है। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। दोस्तों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जाएंगे। स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में सुधार होगा।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Budh Gochar: कल इस समय ग्रहों के सेनापति की राशि में प्रवेश करेंगे बुध ग्रह, इन राशियों के लिए फायदेमंद होगा ये गोचर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।