देवगुरु बृहस्पति 12 महीने के बाद राशि परिवर्तन करेंगे। बृहस्पति ग्रह इस समय तेज चाल से चलते हुए मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं। ज्योतिष जानकारों के अनुसार ये दीवाली से पहले अपनी उच्च राशि कर्क में गोचर करेंगे। इस गोचर से हंस महापुरुष राजयोग का निर्माण होगा। इस राजयोग को ज्योतिष में बहुत शुभ राजयोग माना जाता है। इसके बनने से कई राशियों के जीवन में तेजी से बदलाव होता है। इनकी आय में बढ़ोतरी और समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। जिन लोगों के जो कार्य अटके हुए थे वह पूरे होंगे। आपको लाभ के अच्छे और जबरदस्त मौके मिलेंगे। आइए जानें कौन सी राशियों के जीवन में इस राजयोग से शुभ परिवर्तन आएगा।
तुला राशि : तुला राशि वालों के लिए दिवाली से पहले बना हंस राजयोग राशि से दशम भाव यानी कर्म के स्थान पर बनेगा। ऐसे में आपको इस दौरान नौकरी में प्रमोशन, वेतन में वृद्धि, मान-सम्मान में बढ़ोतरी और नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। लव लाइफ और वैवाहिक जीवन के लिए हंस राजयोग का बनना शुभ साबित होगा।
कर्क राशि : कर्क राशि वालों के लिए हंस राजयोग का बनाना बहुत ही शुभ और फलदायी साबित होगा। कर्क राशि में यह राजयोग आपकी राशि से लग्न भाव में बनेगा। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जिन लोगों का कोई रूका हुआ काम है उनको इसमें सफलता मिल सकती है।
वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि वालों के लिए हंस महापुरुष राजयोग बहुत ही अच्छा और शुभ साबित होगा। आपकी राशि में गुरु का गोचर नवम भाव यानी भाग्य भाव में होगा। जिससे आपको भाग्य का साथ मिलेगा। इस दौरान आपको आर्थिक उन्नति और मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिल सकती है। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें