देवगुरु बृहस्पति 12 महीने के बाद राशि परिवर्तन करेंगे। बृहस्पति ग्रह इस समय तेज चाल से चलते हुए मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं। ज्योतिष जानकारों के अनुसार ये दीवाली से पहले अपनी उच्च राशि कर्क में गोचर करेंगे। इस गोचर से हंस महापुरुष राजयोग का निर्माण होगा। इस राजयोग को ज्योतिष में बहुत शुभ राजयोग माना जाता है। इसके बनने से कई राशियों के जीवन में तेजी से बदलाव होता है। इनकी आय में बढ़ोतरी और समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। जिन लोगों के जो कार्य अटके हुए थे वह पूरे होंगे। आपको लाभ के अच्छे और जबरदस्त मौके मिलेंगे। आइए जानें कौन सी राशियों के जीवन में इस राजयोग से शुभ परिवर्तन आएगा।
