Devuthani Ekadashi 2025: आज देवउठनी एकादशी पर जागेगा इन राशियों का भाग्य, जानिए कौन सी हैं ये लकी राशियां

Devuthani Ekadashi 2025: आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा से जागेंगे। इस दिन पर ग्रह-नक्षत्रों का ऐसा शुभ संयोग बन रहा है, जिससे 4 राशियों के जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। आइए जानें कौन सी ये राशियां और क्या होंगे बदलाव

अपडेटेड Nov 01, 2025 पर 9:20 AM
Story continues below Advertisement
इस साल देवउठनी एकादशी के दिन शतभिषा नक्षत्र और ध्रुव योग का संयोग बना हुआ है।

Devuthani Ekadashi 2025: भगवान श्री हरि विष्णु आज चार माह की योग निद्रा यानी 142 दिन बाद जाग कर सृष्टि के संचालन का काम फिर से संभालते हैं। इस दिन से विवाह, मुंडन गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य फिर से शुरू हो जाते हैं। इसलिए यह तिथि बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस दिन किसी शुभ काम के लिए मुहूर्त देखने की भी जरूरत नहीं होती है। ये पूरे दिन शुभ मुहूर्त रहता है। इस साल देवउठनी एकादशी के दिन शतभिषा नक्षत्र और ध्रुव योग का संयोग बना हुआ है। इसके अलावा मंगल भी आज अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार, देवउठनी एकादशी पर इससे कुछ राशियों को विशेष लाभ की प्राप्ति संभव है। इन राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे और भगवान विष्णु की कृपा से इनके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।

मेष राशि : यह दिन मेष राशि वालों के लिए कल्याणकारी होगा। इनके तनाव में कमी आएगी और मानसिक रूप से शांति महसूस करेंगे। सेहत में चल रही समस्याएं भी दूर होंगी। विदेश यात्रा पर आपको कोई नया अपडेट मिल सकता है। विवाह के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होंगी।

वृषभ राशि : इस राशि के जातकों के लिए अचानक धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। सेहत संबंधित परेशानियां दूर होंगी और करियर में सफलता मिलेगी। बिजनेस में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। पारिवारिक सुख और मानसिक संतुलन भी ठीक रहेगा। भगवान विष्णु की विशेष कृपा रहेगी।

कन्या राशि : कन्या राशि के जातकों के लिए देवउठनी एकादशी बेहद शुभ मानी जा रही है। करियर और व्यवसाय में तरक्की मिलने की संभावना रहेगी। पुराने विवाद खत्म होंगे। मानसिक शांति प्राप्त होगी। भाई-बहन के रिश्ते में मजबूती आएगी। धन की देवी माता लक्ष्मी प्रसन्न होंगी।

मकर राशि : मकर राशि के जातकों को नौकरी में तरक्की मिलेगी। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। लव लाइफ में मधुरता आएगी। दोस्तों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य और आर्थिक मामले में सुधार होगा। मतभेद दूर होंगे। लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूरा होगा। अचानक धन की प्राप्ति होगी।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें


Numerology: इस मूलांक वालों पर होती है शनि देव की कृपा, स्वभाव से होते हैं जुनूनी और दूरदर्शी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।