Numerology: इस मूलांक वालों पर होती है शनि देव की कृपा, स्वभाव से होते हैं जुनूनी और दूरदर्शी

Numerology: अंकशास्त्र में एक से नौ मूलांक की संख्याओं को नौ ग्रहों का प्रतीक माना जाता है। इसमें 8 मूलांक के लोगों का संबंध शनिग्रह से माना गया है। इस मूलांक के लोगों पर शनिदेव की कृपा रहती है। यह स्वभाव से ही जुनूनी और दूरदर्शी होते हैं। आइए जानें इस संख्या पर जन्मे लोगों की खासियतें

अपडेटेड Nov 01, 2025 पर 8:00 AM
किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को जन्मे जातक का मूलांक 8 होता है।

Numerology: ज्योतिष और वास्तुशास्त्र की तरह अंकशास्त्र भी प्राचीन विधा है, जिसके जरिए किसी व्यक्ति की ग्रहदशा आदि का अध्ययन किया जाता है। अंकशास्त्र में संख्या एक से नौ का संबंध नौ ग्रहों से माना जाता है। हर संख्या किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करती है। इनमें से संख्या 8 का संबंध शनि ग्रह से होता है। किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को जन्मे जातक का मूलांक 8 होता है। इस मूलांक के लोगों पर शनिदेव की विशेष कृपा रहती है। ये जुनूनी और दूरदर्शी होते हैं। इन्हें शनिदेव की कृपा से पद, प्रतिष्ठा और सम्मान प्राप्त होता है। इन लोगों के जन्मजात नेतृत्व क्षमता होती है और ये बड़े अनुशासन प्रिय होते हैं। पीएम नरेंद्र मोदी भी इसी मूलांक के जातक हैं क्योंकि उनकी जन्म तारीख 17 सितंबर है। आइए जानते हैं मूलांक 8 से जुड़ी और दिलचस्प जानकारी

8 मूलांक वालों को पसंद नहीं होता दिखावा

जिन लोगों का मूलांक 8 होता है वह जुनूनी होते हैं। ये लोग जीवन में जो करने का ठानते हैं उसे पूरा करके ही चैन लेते हैं। साथ ही यह लोग अपने कार्य को समय पर पूरा करते हैं। वहीं, इन लोगों को काम में लापरवाही पसंद नहीं होती है। ये मेहनती और न्यायप्रिय होते हैं। इनका काम करने का तरीका काफी व्यवस्थित होता है। इस मूलांक में जन्मे लोग दिखावा बिल्कुल पसंद नहीं करते। चुपचाप शांति से अपने काम में लगे रहते हैं।

बनते हैं राजनेता और सफल कारोबारी

मूलांक 8 वालों का करियर राजनीति के क्षेत्र में खूब चमकता है। ये लोग अच्छे राजनेता साबित होते हैं। समाज के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहते हैं। दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। वहीं ये लोग बड़े कारोबारी भी होते हैं। क्योंकिक्यों इनकी दूरदर्शी सोच होती है। साथ ही ये लोग अच्छे निवेशक होते हैं। इन लोगों को स्वतंत्रता पसंद होती है। ये लोग किसी के दबाव में कार्य नहीं करते हैं। वहीं ये लोग अच्छी प्लानिंग करते हैं। वहीं ये लोग चापलूसी न किसी की करना पसंद करते हैं और न ही चापलूसी करवाना पसंद करते हैं। जन्मजात नेतृत्व क्षमता होती है। ये जो भी फैसले लेते हैं वो अमूमन सही ही होते हैं।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें


Vipreet Rajyog: इस राशि के साथ शनि ने 30 साल बाद बनाया विपरीत राजयोग, तीन राशियों को मिलेगा, पद-प्रतिष्टठा और मान सम्मान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।