Dhanshakti Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को गुस्सैल ग्रह के रूप में जाना जाता है। ये ग्रह वीरता, शौर्य और पराक्रम का कारक माना जाता है। वहीं, शुक्र ग्रह ऐश्वर्य, प्रेम और सौंदर्य के कारक माने जाते हैं। इन दोनों ग्रहों की युति बड़े बदलाव का कारण बनती है। इनके साथ आने से सभी 12 राशियां प्रभावित होती हैं। ये दोनों ग्रह साल 2026 में कुंभ राशि में साथ आने वाले हैं, जिससे धनशक्ति राजयोग का निर्माण होगा। इस राजयोग का सकारात्मक असर 4 राशियों पर देखने को मिलेगा। इस राजयोग के असर से इनके जीवन में आर्थिक उन्नति और करियर में सफलता के रास्ते खुलेंगे। आइए जानें कब होगी ये युति और किन राशियों की बदलेगी किस्मत?
शुक्र और मंगल की यह युति कुंभ राशि में बनेगी। कुंभ राशि में इस समय धन और वैभव के कारक शुक्र तथा बुद्धि-संवाद के प्रतीक बुध मौजूद हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार, 23 फरवरी 2026 को सुबह 07 बजकर 27 मिनट पर मंगल का भी कुंभ राशि में प्रवेश होगा। मंगल के आते ही यहां मंगल और शुक्र की युति बनेगी, जिससे धनशक्ति राजयोग बनेगा। ज्योतिष में इस योग को बहुत ही प्रभावशाली माना जाता है। कुछ राशियों को इससे अच्छा लाभ प्राप्त होगा, जबकि कुछ को संभलकर चलने की सलाह दी जा रही है।
23 फरवरी से इनका बदलेगा भाग्य
मिथुन राशि : मिथुन राशि के लोगों को इस समय परिवार का अच्छा साथ मिल सकता है। आर्थिक मामलों में नए अवसर सामने आ सकते हैं। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी। सेहत को लेकर सतर्क रहें।
वृश्चिक राशि : इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। व्यापार करने वालों के लिए समय अनुकूल रह सकता है। मित्रों का सहयोग मिलने से कठिन काम भी आसान होंगे।
कुंभ राशि : कुंभ राशि के जातकों के लिए यह गोचर खास रह सकता है। आप अपने काम पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ करेंगे। आपकी प्रतिष्ठा में भी बढ़ोतरी हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें