March 2026 Gochar: मार्च में होगा कई ग्रहों का महागोचर, इन 6 राशि वालों की खूब बढ़ेगी कमाई

March 2026 Gochar: मार्च का महीना कुछ राशियों के लिए बहुत अहम साबित हो सकता है। इस महीने में एक साथ कई ग्रहों का महागोचर देखने को मिलेगा, जिससे कई राशियों के जीवन में आर्थिक बदलाव आएंगे। आइए जानें किन ग्रहों का होगा गोचर और इससे प्रभावित होने वाली राशियां कौन सी हैं

अपडेटेड Feb 19, 2026 पर 8:00 AM
Story continues below Advertisement
इस महीने में एक साथ 4 ग्रहों का गोचर देखने को मिलेगा।

March 2026 Gochar: मार्च का महीना ज्योतिष शास्त्र में आस्था और दिलचस्पी रखने वालों के लिए खास हो सकता है। इस महीने में एक साथ 4 ग्रहों का गोचर देखने को मिलेगा। खास बात ये है कि इन ग्रहों का गोचर सिर्फ 4 दिनों की अवधि में होगा। इससे कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। इनकी आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है, आय के नए स्रोत बन सकते हैं और भौतिक सुखों की बारिश हो सकती है। आइए जानें किन ग्रहों का होगा गोचर और कौन सी राशियां होंगी इससे प्रभावित?

2 से 5 मार्च के बीच 4 ग्रहों का गोचर

2 मार्च को पहले शुक्र देव मीन राशि में गोचर करेंगे। फिर 3 मार्च को यम यानी प्लूटो का श्रवण नक्षत्र में गोचर होगा। 3 मार्च को ही मंगल शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 4 मार्च को शुक्र उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे। आखिर में 5 मार्च को सूर्य पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे।

इन 6 राशियों का बदलेगा भाग्य

मेष राशि : ग्रहों का ये गोचर मेष राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहेगा। इन्हें अचानक धन प्राप्ति के योग बनेंगे। अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। करियर में नई उपलब्धियों को हासिल करेंगे।

मिथुन राशि : इस राशि वालों के करियर में भी कुछ बड़े बदलाव आ सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन या वेतन वृद्धि की संभावना है। ये जातक कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।


सिंह राशि : इस राशि के जातकों के लिए यह समय अनुकूल दिख रहा है। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी पेशा लोगों की तरक्की की होगी। प्रमोशन-इन्क्रीमेंट हो सकता है। धन का संचय आसानी से होगा।

तुला राशि : तुला राशि वालों के लिए यह संयोग आर्थिक उन्नति के लिहाज से उत्तम रहने वाला है। निवेश की योजनाएं अच्छा रिटर्न्स देंगी। संपत्ति से लाभ होने की संभावना है। करियर में स्थिरता आएगी।

धनु राशि : धनु राशि वालों को अचानक लाभ मिलने के योग हैं। आपको नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। कारोबार में तेजी बनी रहेगी। आय के नए स्रोत उत्पन्न हो सकते हैं। संपत्ति से जुड़े मामले में लाभ होगा।

मकर राशि : इनके करियर में उन्नति का समय है। आय में वृद्धि के भी संकेत हैं। भूमि या वाहन सुख मिल सकता है। पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। आर्थिक मोर्चे पर लिए गए फैसले सफल होंगे।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Budh Ast 2026: अस्त होकर भी इन 5 राशियों का लाभ कराएंगे बुध ग्रह, जानें कब होंगे उदय और कौन सी हैं ये राशियां?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।