Dhanshakti Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को गुस्सैल ग्रह के रूप में जाना जाता है। ये ग्रह वीरता, शौर्य और पराक्रम का कारक माना जाता है। वहीं, शुक्र ग्रह ऐश्वर्य, प्रेम और सौंदर्य के कारक माने जाते हैं। इन दोनों ग्रहों की युति बड़े बदलाव का कारण बनती है। इनके साथ आने से सभी 12 राशियां प्रभावित होती हैं। ये दोनों ग्रह साल 2026 में कुंभ राशि में साथ आने वाले हैं, जिससे धनशक्ति राजयोग का निर्माण होगा। इस राजयोग का सकारात्मक असर 4 राशियों पर देखने को मिलेगा। इस राजयोग के असर से इनके जीवन में आर्थिक उन्नति और करियर में सफलता के रास्ते खुलेंगे। आइए जानें कब होगी ये युति और किन राशियों की बदलेगी किस्मत?
