Double Dwidwadash Yog: सूर्य और गुरु के साथ शुक्र बनाने वाले हैं द्विद्वादश योग, इन 4 राशियों को मिल सकती हैं कोई बड़ी खुशखबरी

Double Dwidwadash Yog: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का खास अवस्था में साथ आना भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इससे कई बार ऐसे योग बनते हैं जो अत्यंत लाभकारी होते हैं। ऐसा ही योग द्विद्वादश योग 11 मई को बनेगा, जब शुक्र के साथ सूर्य और गुरु आएंगे। यह 4 राशियों के लिए बहुत शुभ होगा

अपडेटेड May 03, 2026 पर 8:00 AM
Story continues below Advertisement
सूर्य-शुक्र और शुक्र-गुरु के बीच 30° की कोणीय दूरी के कारण द्विद्वादश योग बनेगा।

Double Dwidwadash Yog: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की छोटी-बड़ी हर हलचल को महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों का एक राशि से दूसरी राशि में जाना सामान्य बात है, लेकिन इससे कई राशियों के जातक प्रभावित होते हैं। इसी तरह ग्रह एक सा एक से अधिक ग्रहों के साथ अक्सर संयोग भी बनाते हैं, जिससे कई बार दुर्लभ संयोगों का निर्माण होता है। ऐसा ही एक बहुत प्रभावशाली और दुर्लभ योग 11 मई को बनने जा रहा है। यह द्विद्वादश योग होगा, जो शुक्र, सूर्य और गुरु ग्रह के खास अवस्था में आने पर बनेगा। आइए जानें इसके बारे में

कब बनेगा द्विद्वादश योग?

द्रिक पंचांग के अनुसार 11 मई 2026 को एक विशेष खगोलीय संयोग बनने जा रहा है, जब सूर्य-शुक्र और शुक्र-गुरु के बीच 30° की कोणीय दूरी के कारण द्विद्वादश योग का निर्माण होगा। इस योग का संबंध ग्रहों की ऊर्जा के संतुलन से जुड़ा माना जाता है। इस असर आर्थिक स्थिति, निवेश के अवसरों और आय के नए स्रोतों सहित जीवन के कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर देखने को मिलता है।

किन राशियों को द्विद्वादश संयोग से होगा लाभ?

वृषभ राशि : वृषभ राशि के लोगों के लिए यह समय फायदेमंद साबित हो सकता है। आय के नए स्रोत मिलने के संकेत हैं। पुराने प्रयासों का अच्छा परिणाम मिल सकता है। नौकरी करने वालों को आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े लोग कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

मिथुन राशि : मिथुन राशि के जातकों के लिए यह योग करियर में अच्छी खबर लेकर आ सकता है। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। काम के क्षेत्र में आपकी पहचान मजबूत होगी। आय बढ़ाने के नए रास्ते खुल सकते हैं। बिजनेस करने वालों को भी कोई बड़ा अवसर मिल सकता है।


कन्या राशि : कन्या राशि वालों के लिए यह समय मेहनत का परिणाम देने वाला रहेगा। जो काम लंबे समय से रुके हुए थे, वे धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे। धन से जुड़ी समस्याएं कम हो सकती हैं। नई योजनाओं में सफलता मिलने के योग हैं। सोचने और समझने की क्षमता बेहतर होगी।

मकर राशि : मकर राशि के लोगों के लिए यह योग सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। करियर में नए मौके मिल सकते हैं और रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे। आय में बढ़ोतरी के संकेत हैं। हालांकि खर्च भी बढ़ सकते हैं, इसलिए संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा, जिससे आपके काम आसान हो सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Shukra-Yam Navpancham Yog 2026: शुक्र ने यम के साथ बनाया है नवपंचम राजयोग, इन 4 राशियों को मिलेगा इतना पैसा कि तिजोरी में भी नहीं बचेगी जगह

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।