Dwi Dwadash Yog 2025: साल 2025 खत्म होने से पहले तीन राशियों की किस्मत चमक सकती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दैत्यों के गुरु शुक्र ग्रह आज 26 दिसंबर के दिन यम देव के साथ मिलकर ऐसे दुर्लभ योग का निर्माण कर रहे हैं, जिससे तीन राशियों को अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन के साथ ही उनके किसी अन्य ग्रह के साथ संयोग को भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह संयोग कुछ राशियों के लिए बहुत शुभकारी होता है, तो किसी के लिए कष्टों का कारण भी बनता है। ऐसा ही एक दुर्लभ संयोग धन और वैभव के कारक शुक्र और यम देव बनाने जा रहे हैं। इस समय शुक्र धनु राशि में हैं, जहां पहले से ही मंगल और सूर्य विराजमान हैं। 26 दिसंबर को शुक्र और यम का संयोग द्विद्वादश योग का निर्माण करेगा।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 26 दिसंबर को दोपहर 3:38 बजे पर शुक्र-यम एक-दूसरे से 3 डिग्री पर होंगे, जिससे द्विद्वादश राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस योग का निर्माण करने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है।
वृषभ राशि : शुक्र आपकी राशि के स्वामी हैं, इसलिए इस योग का सबसे शुभ प्रभाव आप पर पड़ेगा। 26 दिसंबर के बाद आपकी सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। इस राशि की गोचर कुंडली में नौवें भाव में विराजमान है। इसके साथ ही शुक्र आठवें भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। अगर आप प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने की योजना बना रहे थे, तो वह सफल होगी।
कुंभ राशि : कुंभ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। शुक्र और यम के संयोग से बने द्विद्वादश योग से आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। इस राशि के बारहवें भाव यम और शुक्र ग्यारहवें भाव में विराजमान रहेंगे। ऐसे में आपकी कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। पहले किए हुए निवेश में अब आपको दोगुना लाभ मिल सकता है। आपके काम और मेहनत को देखकर कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।