हर लाफिंग बुद्धा नहीं देता एक जैसा फल, जानें घर और ऑफिस के लिए सही मूर्ति!

फेंगशुई में लाफिंग बुद्धा को खुशहाली, सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि इनके अलग-अलग स्वरूप जीवन की अलग-अलग परेशानी को दूर करने में मदद करते हैं। धन, सफलता और सकारात्मक ऊर्जा के लिए लाफिंग बुद्धा के कुछ विशेष रूपों को शुभ माना जाता है।

अपडेटेड Aug 03, 2026 पर 4:28 PM

फेंगशुई के अनुसार, लाफिंग बुद्धा सजावट की मूर्ति के साथ ही सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता हैं। घर में सुख-समृद्धि बनी रहे और आर्थिक परेशानियां कम करने फेंगशुई में बताए गए लाफिंग बुद्धा के कुछ खास रूप आपके लिए शुभ माने जाते हैं। माना जाता है कि सही जगह और सही स्वरूप में इन्हें रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आप भी अपने घर में लाफिंग बुद्धा रखना चाहते हैं, तो सही जगह और सही नियमों का ध्यान रखना जरूर रखें।

सोने का इनगट लिए लाफिंग बुद्धा (Laughing Buddha with Gold Ingot)


अगर आप कारोबार में तरक्की और पैसों की स्थिति मजबूत करना चाहते हैं, तो हाथ में सोने का इनगट या बड़ा सोने का सिक्का लिए लाफिंग बुद्धा शुभ माने जाते हैं। इन्हें दुकान, ऑफिस या वर्क डेस्क पर रखा जा सकता है। माना जाता है कि यह बिनेस में नए अवसर और आर्थिक लाभ दिलाते हैं।

ड्रैगन पर बैठे लाफिंग बुद्धा (Laughing Buddha on Dragon)

ड्रैगन को फेंगशुई में शक्ति, सुरक्षा और सफलता का प्रतीक माना जाता है। ड्रैगन पर बैठे लाफिंग बुद्धा घर या ऑफिस की नेगेटिव एनर्जी को कम करने और करियर या बिजनेस में आ रही रुकावटों को दूर करने के लिए शुभ माने जाते हैं। इन्हें वर्कप्लेस पर रखना अच्छा माना जाता है।

धन की पोटली वाले लाफिंग बुद्धा (Laughing Buddha with Money Bag)

कंधे पर धन से भरी पोटली लिए लाफिंग बुद्धा सुख-समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक माने जाते हैं। माना जाता है कि यह जीवन की परेशानियों को दूर कर धन लाने में मदद करते हैं। अगर पैसा टिकता नहीं है या बार-बार आर्थिक दिक्कत आती है, तो इस स्वरूप को शुभ माना जाता है।

सिक्के और इनगट वाले लाफिंग बुद्धा (Laughing Buddha with Coins & Ingot)

एक हाथ में सिक्कों की पोटली और दूसरे हाथ में सोने का इनगट लिए लाफिंग बुद्धा सबसे शुभ स्वरूपों में गिने जाते हैं। इन्हें घर या दुकान के मेन हॉल में ऐसी जगह रखना अच्छा माना जाता है, जहां से इनका चेहरा मुख्य प्रवेश द्वार की ओर रहे। फेंगशुई के अनुसार इससे घर में सुख-समृद्धि और धन का आगमन बना रहता है।

बच्चों के साथ लाफिंग बुद्धा (Laughing Buddha with Children)

बच्चों के साथ दिखाई देने वाले लाफिंग बुद्धा को परिवार की खुशहाली, संतान सुख और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। यह स्वरूप घर में प्रेम, अपनापन और पॉजिटिव एनर्जी बढ़ाने वाला माना जाता है। जिन लोगों की संतान है, वे परिवार में सुख-शांति और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के लिए इस मूर्ति को रखते हैं। इसे घर के ड्राइंग रूम या लिविंग एरिया में रखना अच्छा माना जाता है।

सही दिशा और नियम (Right Placement & Rules)

लाफिंग बुद्धा की मूर्ति हमेशा जमीन पर नहीं, बल्कि कमर की ऊंचाई या उससे ऊपर किसी साफ और सम्मानजनक स्थान पर रखें। इसे बेडरूम, किचन या बाथरूम के पास रखने से बचें। मेन गेट के सामने या ड्राइंग रूम में ऐसी जगह रखना शुभ माना जाता है, जहां घर में आने वाले लोगों की नजर आसानी से इस पर पड़े। इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है।

ध्यान दे

यह जानकारी फेंगशुई से जुड़ी पारंपरिक मान्यताओं पर आधारित है। किसी भी उपाय को अपनाने से पहले अपनी समझ और विवेक का इस्तेमाल करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।