पैसा, शांति और खुशी! बस इस एक कोने से आएगी घर में पॉजिटिव एनर्जी

फेंगशुई में वेल्थ कॉर्नर को घर की समृद्धि और पॉजिटिव एनर्जी का तरीका माना जाता है। मान्यता है कि यदि इस जगह को साफ-सुथरा रखा जाए और यहां कुछ शुभ चीजों को सही दिशा और तरीके से रखा जाए, तो घर में पॉजिटिव एनर्जी का प्रवाह अच्छा बना रहता है। घर में करने के कुछ छोटे और ऐसे आसान उपाय हैं जिन्हें शुभ माना जाता है।

अपडेटेड Aug 05, 2026 पर 9:58 AM

फेंगशुई के अनुसार घर की हर दिशा किसी न किसी ऊर्जा से जुड़ी होती है। इन्हीं में से एक है वेल्थ कॉर्नर, जिसे धन, समृद्धि और आर्थिक उन्नति का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि अगर इस जगह को साफ-सुथरा रखकर सही तरीके से सजाया जाए और कुछ आसान उपाय अपनाए जाएं, तो घर में पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है और आर्थिक तरक्की के नए मौके मिलने लगते हैं।

 

वेल्थ कॉर्नर की दिशा (Wealth Corner Direction)


This may contain: a wooden table topped with lots of plants next to a mirror and candlesticks

फेंगशुई के अनुसार घर का वेल्थ कॉर्नर मेन गेट से अंदर आने पर दक्षिण-पूर्व दिशा में माना जाता है। यह दिशा धन और समृद्धि से जुड़ी होती है। इसलिए इस स्थान को हमेशा साफ, ऑर्गेनाइज और खुला रखना चाहिए। इस जगह पर टूटा-फूटा सामान, बेकार की चीजें या कबाड़ रखने से बचना चाहिए, क्योंकि माना जाता है कि इससे पॉजिटिव एनर्जी का प्रवाह प्रभावित हो सकता है।

वेल्थ कॉर्न को एक्टिव (Activate Wealth Corner)

This may contain: a living room filled with lots of furniture and plants on top of a wooden table

फेंगशुई में माना जाता है कि वेल्थ कॉर्नर को सही तरीके से सजाने और वहां शुभ चीजें रखने से पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है। इस जगह पर ऐसे डेकोरेटिव आइटम या नेचुरल एलिमेंट रखने चाहिए, जो समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक माने जाते हैं। इससे घर का माहौल सकारात्मक बना रहता है और आर्थिक उन्नति के अवसर बढ़ने की मान्यता है।

 

शुभ रंग से सकारात्मक ऊर्जा (Use Auspicious Colors)

वेल्थ कॉर्नर में हरे और बैंगनी रंग का विशेष महत्व माना जाता है। इन रंगों के पर्दे, कुशन, सोफा कवर, शोपीस या अन्य डेकोरेटिव आइटम रखने से इस दिशा की ऊर्जा मजबूत होती है। हरा रंग विकास और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है, जबकि बैंगनी रंग समृद्धि और वैभव का संकेत देता है।

 

पानी से जुड़ी चीजें (Add Water Elements)

फेंगशुई के अनुसार पानी को धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। वेल्थ कॉर्नर में छोटा इनडोर वॉटर फाउंटेन, बहते पानी की पेंटिंग या पानी से जुड़ा कोई डेकोरेटिव आइटम रखा जा सकता है। माना जाता है कि इससे पॉजिटिव एनर्जी का प्रवाह बेहतर होता है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

 

पौधों से पॉजिटिव एनर्जी (Plants for Positive Energy)

वेल्थ कॉर्नर में जेड प्लांट और लकी बैम्बू रखना फेंगशुई में शुभ माना जाता है। ये दोनों पौधे पॉजिटिव एनर्जी, तरक्की और आर्थिक स्थिरता के प्रतीक माने जाते हैं। साथ ही ये घर की सुंदरता बढ़ाने के साथ वातावरण को भी ताजगी देते हैं।

 

 

साफ-सफाई का ध्यान (Wealth Corner Clean)

वेल्थ कॉर्नर में रेगुलर साफ-सफाई करना जरूरी माना जाता है। इस जगह पर धूल, गंदगी या बेकार का सामान जमा नहीं होने देना चाहिए। माना जाता है कि जितना यह कोना साफ और व्यवस्थित रहेगा, उतनी ही पॉजिटिव एनर्जी बनी रहेगी और घर का वातावरण भी सुखद महसूस होगा।

 

ध्यान दे

यह जानकारी फेंगशुई से जुड़ी पारंपरिक मान्यताओं पर आधारित है। किसी भी उपाय को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लेना उचित रहेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।