Get App

Gajkesari Rajyog 2025: रातों-रात बदल सकती है इन 5 राशि वालों की किस्मत, गजकेसरी राजयोग इन्हें दिलाएगा राजसी सुख

Gajkesari Rajyog 2025: गजकेसरी राजयोग बनेगा, जो 10 से 12 नवंबर तक प्रभावी रहेगा। ज्योतिष विशेषज्ञों का मानना है कि मन के कारक चंद्रमा और ज्ञान के कारक गुरु का ऐसा दुर्लभ संयोग बहुत कम देखने को मिलता है। यह ऐसा संयोग है जो व्यक्ति को राजा बना सकता है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 08, 2025 पर 8:00 AM
Gajkesari Rajyog 2025: रातों-रात बदल सकती है इन 5 राशि वालों की किस्मत, गजकेसरी राजयोग इन्हें दिलाएगा राजसी सुख
चंद्रमा और गुरु की युति से गजकेसरी राजयोग 10 से 12 नवंबर तक प्रभावी रहेगा।

Gajkesari Rajyog 2025: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राशि परिवर्तन बहुत अहम होता है। राशि परिर्वतन से ग्रहों की स्थिति बदलने के साथ ही जातकों की जिंदगी में भी कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। इसके अलावा उनका किसी अन्य ग्रह या नक्षत्र के साथ संयोग भी बहुत मायने रखता है। इस वर्ष 2025 में, 10 नवंबर को एक दुर्लभ और शुभ योग का निर्माण हो रहा है, जो कई राशि वालों के जीवन के सफलता और तरक्की के मौके लाएगा। इस दिन चंद्रमा मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा, जहां पहले से ही उच्च के देवगुरु बृहस्पति विराजमान हैं। इससे गजकेसरी राजयोग बनेगा, जो 10 से 12 नवंबर तक प्रभावी रहेगा। इन ग्रहों से प्रभावित जातकों के जीवन में गजकेसरी राजयोग की वजह से राजसी सुख और अपार धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं। ज्योतिष विशेषज्ञों का मानना है कि मन के कारक चंद्रमा और ज्ञान के कारक गुरु का ऐसा दुर्लभ संयोग बहुत कम देखने को मिलता है। यह ऐसा संयोग है जो व्यक्ति को राजा बना सकता है।

इन राशियों की चमकेगी किस्मत

कन्या राशि : गजकेसरी राजयोग का निर्माण से कन्या राशि के जातकों को पदोन्नति या सम्मान मिल सकता है। परिवार में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। व्यापारियों को मनचाहा धन लाभ हो सकता है। इस राशि के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता तथा विभिन्न क्षेत्रों में मिलने के योग है।

मेष राशि : गजकेसरी योग के बनने से मेष राशि के जातकों को लाभ और सम्मान मिलेगा। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिल सकता है। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आय में वृद्धि होने की भी संभावना है। किस्मत के दरवाज़े आपके लिए खुलेंगे और विभिन्न क्षेत्रों में सफलता मिलेगी।

मकर राशि : गजकेसरी योग के बनने से मकर राशि के जातकों को भाग्य के सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी तथा उन्नति के मार्ग खुलेंगे। परिवारवालों के साथ समय व्यतीत करने पर खुद को बहुत खुश महसूस करेंगे। वैवाहिक संबंधों में प्रेम बढ़ेगा। समाज में प्रतिष्ठा के पात्र बनेंगे।

कर्क राशि : कर्क राशि के लिए गजकेसरी योग अत्यंत शुभ हो सकता है, क्योंकि कर्क चंद्रमा की स्वराशि है। यदि गुरु और चंद्रमा कर्क राशि में एक साथ हों, तो यह योग करियर में नई ऊंचाइयों और धन धान्य में वृद्धि का कारण बन सकता है। इस राशि के जातकों का करियर से जुड़ी दिक्कतें खत्म होंगी।

वृषभ राशि : गजकेसरी योग, वृषभ राशि के लोगों के जीवन में सुख समृद्धि आएगी। धन लाभ और बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में आप बेहद सुखद समय बिताएंगे। उन्नति के नए अवसर मिलेंगे। प्रेम सम्बन्धो में बात आगे बढ़ सकती है। स्वास्थ थोड़ा नरम गरम रह सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें