Mangal Ast 2025: मंगल ग्रह को जातक के जीवन में साहस और पराक्रम का कारक माना जाता है। यही वजह है कि ज्योतिष में इन्हें ग्रहों का सेनापति का दर्जा दिया गया है। मंगल ग्रह आज यानी 6 नवंबर को अपनी स्वराशि वृश्चिक में अस्त हो गए हैं। इनके अस्त होने से कई राशियों के जीवन में पराशानी खड़ी हो सकती है। मंगल के अस्त होने से पंच महापुरुष योगों में से एक रुचक योग का निर्माण हो रहा है। आइए जानें ग्रह के अस्त होने का क्या अर्थ है और कौन सी राशियां हैं, जिनके जीवन में इससे परेशानी आ सकती है।
ग्रह के अस्त होने का अर्थ और प्रभाव
जब कोई ग्रह सूर्य के बहुत करीब पहुंच जाता है तो उसकी शक्ति कमजोर हो जाती है। इसे ही ग्रह का अस्त होना कहते हैं। ज्योतिष में ग्रह के अस्त होने को बेहद ही महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। मंगल गुरुवार, 6 नवंबर, 2025 को अपनी ही राशि वृश्चिक में सुबह 03 बजकर 10 मिनट पर अस्त हो गए हैं। मंगल के अस्त होने से उसकी प्रभावशीलता कम हो जाती है। ऐसे में कई राशियों को कार्यक्षेत्र में विवाद और स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां सामने आ सकती हैं।
मेष राशि : मेष राशि के जातकों के अष्टम भाव में मंगल अस्त हुआ है। इस दौरान आपको बाधाओं, अचानक देरी और निराशा का सामना करना पड़ सकता है। आपको नौकरी बदलनी पड़ सकती है। पैसों के लेनदेन के मामले में भारी नुकसान होने की आशंका है। जीवनसाथी से संबंधों में परेशानी उठानी पड़ सकती है।
मिथुन राशि : मिथुन राशि के जातकों के छठे भाव में मंगल अस्त हुआ है। ऐसे में आपको अपने स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखना होगा। व्यवसाय में कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है। मंगल अस्त होने से आपके खर्चे बढ़ने की संभावना है। इस दौरान पारिवारिक मोर्चे पर भी आपको थोड़ी सावधानी बरतनी होगी।
वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि के जातकों के प्रथम भाव में मंगल अस्त हुए हैं। इसके अशुभ प्रभाव से सफलता के मार्ग में कई तरह की रुकावट आ सकती हैं। वृश्चिक राशि में मंगल के अस्त होने के दौरान आपको अधिक खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ तनाव हो सकता है। आपको पीठ दर्द की समस्या के कारण डॉक्टर के पास जाना पड़ सकता है।
मीन राशि : मीन राशि के जातकों के नौवें भाव में मंगल अस्त हुआ है। आपको काम में पर्याप्त संतुष्टि नहीं मिलेगी। व्यावसायिक मोर्चे पर भारी मुनाफा कमाने में देरी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, आर्थिक लिहाज से भाग्य का कुछ साथ मिल सकता है। पिता के स्वास्थ्य के लिए धन खर्च करना पड़ सकता है।