Gold Price Today: सोने की गिरावट थमी, 4 दिन बाद लौटी तेजी; अब इतना हो गया भाव

Gold Price Today: चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 122580 रुपये प्रति 10 ग्राम है। बेंगलुरु में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 112360 रुपये प्रति 10 ग्राम है। सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतों पर डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स का भी असर होता है

अपडेटेड Nov 07, 2025 पर 7:43 AM
Story continues below Advertisement
दिल्ली के अलावा देश के अन्य शहरों में भी सोना महंगा हुआ है।

Gold Rate Today: देश में सोने की कीमत में आ रही गिरावट पर ब्रेक लग गया है। लगातार 4 दिन टूटने के बाद 7 नवंबर की सुबह सोना चढ़ा है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत बढ़कर 122730 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। अन्य शहरों में भी कीमत बढ़ी है। 22 कैरेट गोल्ड का दाम भी चढ़ा है। चांदी में भी तेजी लौटी है।

अमेरिका में सरकारी विभागों का शटडाउन अभी भी जारी है। यह अमेरिकी इतिहास का सबसे लंबा शटडाउन बन गया है। इसने वित्तीय बाजारों में अनिश्चितता पैदा कर दी है, जिसका फायदा सुरक्षित निवेश वाली कीमती धातुओं को मिल रहा है। इसके अलावा डॉलर में गिरावट से भी सोने-चांदी की कीमतों को बढ़ावा मिला। देश के कुछ बड़े शहरों में लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है, आइए जानते हैं...

दिल्ली में सोने की कीमत


दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 122730 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 112510 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता

वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 112360 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 122580 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत

इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 122580 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 112360 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 112510 122730
मुंबई 112360 122580
अहमदाबाद 112410 122630
चेन्नई 112360 122580
कोलकाता 112360 122580
हैदराबाद 112360 122580
जयपुर 112510 122730
भोपाल 112410 122630
लखनऊ 112510 122730
चंडीगढ़ 112510 122730

गोल्डमैन सैक्स ने दिसंबर 2026 तक गोल्ड के 4,900 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच जाने का अनुमान जताया है। ANZ का मानना है कि अगले साल के मध्य तक सोना 4,600 डॉलर प्रति औंस पर होगा। डीएसपी मेरिल लिंच का भी मानना है कि गोल्ड में तेजी खत्म नहीं हुई है।

चांदी की कीमत

सोने की तरह ही चांदी का दाम भी बढ़ा है। 7 नवंबर को कीमत 152600 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतों पर डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स का भी असर होता है। वैश्विक बाजार में चांदी का हाजिर भाव 48.60 डॉलर प्रति औंस हो गया है।

Bank Holiday: आज शुक्रवार को इस राज्य में बंद रहेंगे बैंक, चेक करें RBI की हॉलिडे लिस्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।