Bank Holiday: आज शुक्रवार को इस राज्य में बंद रहेंगे बैंक, चेक करें RBI की हॉलिडे लिस्ट

Bank Holiday Today 7 November 2025: अगर आप आज 7 नवंबर शुक्रवार को बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो देख लें कि आपके राज्य में बैंक बंद है या नहीं? शुक्रवार को देशभर में नहीं, बल्कि सिर्फ मेघालय राज्य में बैंक बंद रहेंगे

अपडेटेड Nov 07, 2025 पर 7:05 AM
Story continues below Advertisement
शुक्रवार को देशभर में नहीं, बल्कि सिर्फ मेघालय राज्य में बैंक बंद रहेंगे।

Bank Holiday Today 7 November 2025: अगर आप आज 7 नवंबर शुक्रवार को बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो देख लें कि आपके राज्य में बैंक बंद है या नहीं? शुक्रवार को देशभर में नहीं, बल्कि सिर्फ मेघालय राज्य में बैंक बंद रहेंगे। वहां सभी सरकारी, प्राइवेट और ग्रामीण बैंक ब्रांच बंद रहेंगी।

5 से 9 नवंबर तक RBI ने दी है छुट्टी

RBI की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार 5 नवंबर से 9 नवंबर तक अलग-अलग राज्यों में त्योहारों और स्थानीय आयोजनों के चलते लगातार बैंक छुट्टियां पड़ रही हैं। हालांकि ये छुट्टियां हर राज्य में अलग-अलग तारीखों पर हैं, पूरे देश में एक साथ बैंक बंद नहीं होंगे।


क्यों है 7 नवंबर को बैंक बंद?

इस दिन मेघालय में वांगला फेस्टिवल मनाया जाता है, जो वहां की गारो जनजाति का प्रमुख त्योहार है। इसे ड्रम फेस्टिवल के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्व फसल कटाई के बाद सूर्य देव (सलजोंग) को धन्यवाद देने के लिए मनाया जाता है। वांगला का अर्थ होता है ढोल बजाना। इस मौके पर पर गारो समुदाय के पुरुष पारंपरिक ढोल बजाते हैं और महिलाएं रंग-बिरंगे परिधानों में लोकगीतों के साथ उत्सव मनाते हैं।

नवंबर महीने में और कब-कब बंद रहेंगे बैंक

7 नवंबर (शुक्रवार): मेघालय में वांगला फेस्टिवल की छुट्टी।

8 नवंबर (शनिवार): दूसरा शनिवार होने की वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। साथ ही, कर्नाटक में कनकदास जयंती के चलते भी बैंक हॉलिडे रहेगा।

9 नवंबर (रविवार): रविवार होने के कारण देशभर में सभी बैंक बंद रहेंगे।

इसके अलावा नवंबर के बाकी रविवारों यानी 2, 9, 16, 23 और 30 नवंबर, और चौथे शनिवार 22 नवंबर को भी बैंक नहीं खुलेंगे। इसलिए अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है, तो इन तारीखों को ध्यान में रखकर ही प्लान बनाएं।

नवंबर 2025 की बैंक छुट्टियों की लिस्ट

नवंबर 2025 1 5 6 7 8
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
राँची
रायपुर
लखनऊ
विजयवाड़ा
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद

छुट्टी का कारण दिन
कन्नड़ राज्योत्सव/इगास-बग्वाल 1
गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा 5
नोंगक्रेम डांस/बिहार विधान सभा आम चुनाव, 2025 6
वांगला फेस्टिवल 7
कनकदास जयंती 8

8th Pay Commission में महंगाई भत्ता हो जाएगा जीरो! साल 2027 में आएगा नया सैलरी स्ट्रक्चर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।