Gold Silver Prices Today: दिल्ली में सोना 700 रुपये गिरा, चांदी 2000 रुपये फिसली

दिल्ली सर्राफा बाजार में 3 नवंबर को सोना 700 रुपये गिरकर 1,41,800 रुपये पर बंद हुआ। चांदी में बड़ी गिरावट आई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने में कमजोरी और क्रूड ऑयल की कीमतों में रिकवरी का असर घरेलू बाजार में बुलियन की कीमतों पर पड़ा

अपडेटेड Nov 03, 2026 पर 8:22 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दिल्ली में चांदी 2000 रुपये गिरकर 1.84 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

दिल्ली सर्राफा बाजार में 3 नवंबर को सोने और चांदी दोनों में गिरावट आई। सोना 700 रुपये गिरकर 1,41,800 रुपये पर बंद हुआ। चांदी में बड़ी गिरावट आई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने में कमजोरी और क्रूड ऑयल की कीमतों में रिकवरी का असर घरेलू बाजार में बुलियन की कीमतों पर पड़ा।

चांदी में 2000 रुपये की गिरावट 

दिल्ली में चांदी 2000 रुपये गिरकर 1.84 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। एक्सपर्ट्स का कहना है कि गोल्ड पर मंगलवार को दबाव दिखा इसकी वजह क्रूड ऑयल में रिकवरी और अंतरराष्ट्रीय बाजार के संकेत हैं। हालांकि, आगे त्योहारों को देखते हुए घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों को सपोर्ट मिलेगा।


त्योहारों पर खरीदारी से कीमतों को सपोर्ट

अगले हफ्ते धनतेरस और दिवाली है। 6 नवंबर को धनतेरस है, जबकि 8 नवंबर को दिवाली है। भारत में दोनों मौकों पर चांदी और सोना खरीदने की परंपरा रही है। इसे शुभ माना जाता है। ऐसे में दोनों मौकों पर अच्छी खरीदारी दिख सकती है। इसका घरेलू बाजार में असर गोल्ड और सिल्वर की कीमतों पर दिखेगा।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी में बड़ी गिरावट 

अंतरराष्ट्रीय बाजार मों गोल्ड और सिल्वर पर दबाव दिखा। गोल्ड 1 फीसदी से ज्यादा गिरकर 3,905 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। चांदी 3 फीसदी की बड़ी गिरावट के साथ 48.97 डॉलर प्रति औंस थी। एलकेपी सिक्योरिटीज ने एनालिस्ट जतिन त्रिवेदी ने कहा कि गोल्ड में गिरावट आई, क्योंकि ट्रेडर्स ने मुनाफावसूली की। इस गिरावट से गोल्ड ओवरसोल्ड दिख रहा है।

अमेरिका में घटनाक्रम पर इनवेस्टर्स की नजरें

इनवेस्टर्स की नजरें अमेरिकी मिडटर्म इलेक्शंस पर होगी। इसके अलावा बेरोजगारी के डेटा भी आने वाले हैं। इससे फेडरल रिजर्व की दिसंबर की पॉलिसी के बारे में संकेत मिलेंगे। फेड ने अक्तूबर की पॉलिसी में इंटरेस्ट रेट नहीं बढ़ाया था। लेकिन, माना जा रहा है कि वह दिसंबर में इंटरेस्ट रेट बढ़ा सकता है।

यह भी पढ़ें: महंगाई से जल्द मिलेगी राहत, Citi ने क्रूड के गिरकर 70 डॉलर तक आने की जताई उम्मीद

क्रूड में उबाल से दुनियाभर में बढ़ रही महंगाई

क्रूड की कीमतें लगातार हाई लेवल पर बने रहने से दुनियाभर में महंगाई बढ़ रही है। फेड सहित दूसरे देशों के केंद्रीय बैंक महंगाई को बढ़ने से रोकने के लिए इंटरेस्ट रेट बढ़ा सकते हैं। इंटरेस्ट रेट बढ़ने पर सोने की चमक घटती है। फेड साफ कर चुका है कि उसका फोकस फिलहाल महंगाई को बढ़ने से रोकने पर होगा।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।