Silver Price Today: चढ़ गए दाम, मुंबई, दिल्ली, पटना समेत अपने शहर में जानें कीमत

Silver Price Today: पिछले सप्ताह की बड़ी गिरावट के बाद चांदी ने दमदार वापसी की है। सोमवार को MCX पर चांदी 4.32% उछलकर ₹1,54,205 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। हालांकि लियंस के मुताबिक चांदी की कीमत 1,54,960 रुपये किलो हो गई

अपडेटेड Nov 24, 2026 पर 8:48 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Silver Price Today:पिछले सप्ताह की बड़ी गिरावट के बाद चांदी ने दमदार वापसी की है।

Silver Price Today: पिछले सप्ताह की बड़ी गिरावट के बाद चांदी ने दमदार वापसी की है। सोमवार को MCX पर चांदी 4.32% उछलकर ₹1,54,205 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। हालांकि लियंस के मुताबिक चांदी की कीमत 1,54,960 रुपये किलो हो गई। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यानी शुक्रवार, 20 नवंबर को चांदी 1,47,813 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। वहीं दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत सोमवार को 2,000 रुपये चढ़ी।

इंटरनेशनल मार्केट में चांदी की कीमत 5.4 फीसदी बढ़कर 43.37 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। पिछले सप्ताह इसमें करीब 16 फीसदी की गिरावट आई थी।

कीमतों में अचनाक क्यों आई तेजी


अमेरिकी टेक कंपनी एनवीडिया के सीईओ पद पर जेन्सन हुआंग की वापसी से ग्लोबल मार्केट में रिस्क लेने की धारणा मजबूत हुई है। इसका असर सोने और अन्य धातुओं की कीमतों पर भी देखने को मिला। पिछले सप्ताह करीब 16 फीसदी टूटने के बाद सोमवार को चांदी की कीमतों में जोरदार रिकवरी आई।

गुडरिटर्न्स के आंकड़ों के मुताबिक 24 नवंबर को अन्य शहरों में चांदी का ताजा भाव इस प्रकार है

शहर एक किलोग्राम चांदी का भाव (₹)
दिल्ली 1,74,900
मुंबई 1,74,900
अहमदाबाद 1,74,900
चेन्नई 1,74,900
कोलकाता 1,74,900
हैदराबाद 1,74,900
जयपुर 1,74,900
भोपाल 1,74,900
लखनऊ 1,74,900
तिरुवनंतपुरम 1,74,900

क्या आगे कीमतें में आएगी गिरावट

इन्वेस्टर्स अभी भी अंदाज़ा लगा रहे हैं कि आने वाले महीनों में मॉनेटरी पॉलिसी और भी सख्त रहेगी।

सोमवार को, फेड न्यूयॉर्क के प्रेसिडेंट जॉन विलियम्स ने कहा कि सेंट्रल बैंक को लगातार बढ़ती महंगाई को काबू में करने के लिए अभी "बहुत काम करना है" और मार्केट US फेड की दिसंबर मीटिंग में एक और इंटरेस्ट रेट बढ़ोतरी की उम्मीद कर रहा है।

दूसरी तरफ, मेटल को चीन के गोल्ड इंपोर्ट से कुछ सपोर्ट मिला, जो इस साल अब तक रिकॉर्ड $209 बिलियन तक पहुंच गया है, यह एक ऐसी खरीदारी है जो पहले कभी नहीं हुई और जिससे यूरोपियन यूनियन जैसे बड़े पार्टनर्स के साथ अपने ट्रेड सरप्लस को कंट्रोल रखने में मदद मिल रही है।

Silver Price Today: चांदी ने मारा यू-टर्न, चढ़ गए दाम, मुंबई, दिल्ली, पटना समेत अपने शहर में जानें कीमत

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।