Silver Price Today: हाल के महीनों में हफ्ते में सबसे ज़्यादा गिरावट के बाद चांदी की कीमतों ने नए हफ्ते की शुरुआत अच्छी की है। सोमवार, 23 नवंबर को चांदी की कीमतों में निचले स्तर से सुधार देखने को मिला और एमसीएक्स पर चांदी का भाव 2.21 फीसदी चढ़कर 1.51 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,47,813 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। बुलियंस के मुताबिक चांदी की कीमत 1,52,270 रुपये किलो हो गई।
दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत घटकर 1.58 लाख रुपये प्रति किलो पर है। जो 29 जनवरी 2026 को 4.04 लाख रुपये प्रति किलो का रिकॉर्ड बनाई थी। इंडिया बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक चांदी 1,50,650 रुपये किलो पर है। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमत घटकर 1,75,000 रुपये किलो हो गई।
इंटरनेशनल मार्केट में चढ़े दाम
इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर आज यानी सोमवार को सोने-चांदी के दाम में तेजी देखी गई। Comex पर सोने में 2.06% तक की तेजी आई (Gold Price on Comex) और यह 3606.90 डॉलर प्रति औस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 2.15% तक चढ़े गए और ऐसे में कीमत 42.100 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।
गुडरिटर्न्स के आंकड़ों के मुताबिक 21 नवंबर को अन्य शहरों में चांदी का ताजा भाव इस प्रकार है