Bank Holiday on November 24: भारतीय रिजर्व बैंक के ऑफिसियल अवकाश कैलेंडर के अनुसार, कल यानी मंगलवार, 24 नवंबर को उत्तर प्रदेश सहित देश के कई राज्यों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। ऐसे में अगर आपको चेक क्लियरिंग, ड्राफ्ट बनवाने या ब्रांच जाकर कोई अन्य जरूरी बैंकिंग काम निपटाना है, तो पहले अपने शहर का स्टेटस जरूर चेक लें।
RBI ने कल क्यों दी है बैंकों में छुट्टी?
RBI की आधिकारिक छुट्टियों की सूची के मुताबिक, 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और रहस पूर्णिमा के अवसर पर छुट्टी घोषित किया गया है। चूंकि भारत में बैंक की छुट्टियां राज्य-वार और क्षेत्रीय त्योहारों के आधार पर तय होती हैं, इसलिए देश के चुनिंदा शहरों में ही बैंक बंद रहेंगे।
किन-किन शहरों में बंद रहेंगे बैंक?
उत्तर प्रदेश में लखनऊ और कानपुर सहित पूरे राज्य में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। उत्तर प्रदेश के अलावा आइजोल, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कोहिमा, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर में भी बैंकों में कामकाज नहीं होगा।
इस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
23 नवंबर (सोमवार): सेंग कुट स्नेम के चलते मेघालय (शिलांग सहित) में बैंक बंद रहेंगे।
24 नवंबर (मंगलवार): गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा पर यूपी, दिल्ली, महाराष्ट्र, एमपी, राजस्थान, उत्तराखंड, बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों में छुट्टी रहेगी।
27 नवंबर (शुक्रवार): कनकदास जयंती के मौके पर कर्नाटक (बेंगलुरु सहित) में बैंक बंद रहेंगे।
28 नवंबर (शनिवार): चौथे शनिवार के कारण पूरे देश में सभी बैंक बंद रहेंगे।
29 नवंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
क्या डिजिटल बैंकिंग सेवाओं पर पड़ेगा असर?
बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है। छुट्टी के दिन भी UPI, IMPS, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM जैसी डिजिटल व ऑनलाइन सेवाएं सामान्य रूप से काम करती रहेंगी। हालांकि, चेक क्लियरिंग और ब्रांच के काउंटर से जुड़े काम बुधवार, 25 नवंबर को बैंक खुलने के बाद ही हो पाएंगे।