Gold Price Today: सप्ताह के पहले दिन सोना हुआ और सस्ता, दिल्ली में ₹1.15 लाख भी नहीं रहा 22 कैरेट का भाव

Gold Price Today: बीते सप्ताह देश में 24 कैरेट गोल्ड 12540 रुपये तक और 22 कैरेट गोल्ड 11500 रुपये तक नीचे आया। वैश्विक भाव लगभग 9.4 प्रतिशत कमजोर हुआ। दूसरे कीमती मेटल चांदी में भी गिरावट बनी हुई है

अपडेटेड Nov 23, 2026 पर 7:50 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सोना अपने पीक से 29.3 प्रतिशत टूट चुका है।

सोने की कीमत और नीचे आ गई है। 23 नवंबर की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 125220 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 22 कैरेट की कीमत 114790 रुपये प्रति 10 ग्राम है। बीते सप्ताह देश में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 12540 रुपये तक फिसला। वहीं 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 11500 रुपये तक नीचे आई। इस साल जनवरी के आखिर में दिल्ली के सराफा बाजार में सोना 1.83 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया था। तब से अब तक यह 29.3 प्रतिशत टूट चुका है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 3,514.08 डॉलर प्रति औंस पर है। बीते सप्ताह सोने का वैश्विक भाव लगभग 9.4 प्रतिशत कमजोर हुआ।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट


दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 125220 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 114790 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 114640 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 125070 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 125070 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 114640 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 125070 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 114640 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 114790 125220
मुंबई 114640 125070
अहमदाबाद 114690 125120
चेन्नई 114640 125070
कोलकाता 114640 125070
हैदराबाद 114640 125070
जयपुर 114790 125220
भोपाल 114690 125120
लखनऊ 114790 125220
चंडीगढ़ 114790 125220

Gold Silver Price Crash: सोने में ₹31000, चांदी में ₹64000 का घाटा! शिखर पर गोल्ड-सिल्वर खरीदने वालों का बुरा हाल

चांदी की कीमत

दूसरे कीमती मेटल चांदी में भी गिरावट बनी हुई है। 23 नवंबर को चांदी 174900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। बीते सप्ताह इसकी कीमत 20000 रुपये कमजोर हुई। चांदी ने भी इस साल 29 जनवरी को 4.04 लाख रुपये प्रति किलोग्राम का रिकॉर्ड हाई क्रिएट किया था। तब से अब तक चांदी की कीमत में 61 प्रतिशत की भारी गिरावट आ चुकी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 40.99 डॉलर प्रति औंस है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।