Gold Silver Price Crash: सोने में ₹31000, चांदी में ₹64000 का घाटा! शिखर पर गोल्ड-सिल्वर खरीदने वालों का बुरा हाल

Gold Silver Price Crash: जनवरी के रिकॉर्ड भाव पर सोना चांदी खरीदने वालों को भारी नुकसान हुआ है। एक लाख रुपये का निवेश अब कितना बचा है? जानिए गिरावट की वजह, आगे के अहम सपोर्ट और रेजिस्टेंस। निवेश की रणनीति भी समझिए।

अपडेटेड Nov 22, 2026 पर 4:25 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
चांदी की कीमतों में सोने के मुकाबले ज्यादा तेज गिरावट आई है।

Gold Silver Price Crash: पिछले कुछ साल में सोने और चांदी की तेजी ने निवेशकों को खूब लुभाया। 2025 में दोनों कीमती धातुओं ने शानदार रिटर्न दिया। जनवरी 2026 में तो इनकी कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गईं।

लेकिन इसके बाद बाजार का रुख अचानक बदल गया। कुछ ही महीनों में सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट आ गई। इसका सबसे ज्यादा असर उन निवेशकों पर पड़ा, जिन्होंने जनवरी में ऊंचे भाव पर खरीदारी की थी।

सोने और चांदी में ₹1 लाख पर कितना नुकसान?


मान लीजिए आपने जनवरी में सोने में ₹1 लाख का निवेश किया था। 20 नवंबर के भाव के हिसाब से इसकी वैल्यू घटकर करीब ₹68,500 रह गई होती। यानी आपको लगभग ₹31,500 का नुकसान होता।

वहीं, अगर आपने इतनी ही रकम चांदी में लगाई होती तो निवेश की वैल्यू घटकर सिर्फ ₹35,800 रह जाती। इस तरह ₹1 लाख के निवेश पर करीब ₹64,200 का नुकसान होता।

पैमाना सोना चांदी
जनवरी में निवेश ₹1,00,000 ₹1,00,000
20 नवंबर को निवेश की वैल्यू
₹68,500 ₹35,800
कुल नुकसान ₹31,500 ₹64,200
गिरावट 31.50% 64.20%

नोट : यह कैलकुलेशन जनवरी के शिखर से 20 नवंबर तक आई गिरावट के आधार पर है।

सोने में अभी और गिरावट की आशंका

ऑगमोंट की चीफ रिसर्च ऑफिसर रेनिशा चेनानी के मुताबिक, सोने की कीमतों में गिरावट के पीछे अमेरिकी फेडरल रिजर्व का सख्त रुख और निवेशकों की मुनाफावसूली प्रमुख वजहें हैं। उनका अनुमान है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 3,500 डॉलर तक फिसल सकता है। भारतीय बाजार में ये स्तर करीब ₹1.21 लाख प्रति 10 ग्राम के बराबर हैं।

सोने के अहम टेक्निकल लेवल

ऑगमोंट की 19 नवंबर की रिपोर्ट के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने ने 3,750 डॉलर प्रति औंस का सपोर्ट तोड़ दिया है। अब 3,600 डॉलर अगला अहम सपोर्ट है। इसके नीचे भाव 3,500 डॉलर तक जा सकते हैं। वहीं, तेजी लौटने पर 4,000 डॉलर का स्तर रेजिस्टेंस का काम कर सकता है।

स्तर अंतरराष्ट्रीय भाव
अनुमानित घरेलू भाव
पहला सपोर्ट $3,600 ₹1,25,000
अगला सपोर्ट $3,500 ₹1,21,500
टूटा हुआ सपोर्ट $3,750 ₹1,30,000
रेजिस्टेंस $4,000 ₹1,40,000

चांदी के इनवेस्टर्स ज्यादा सतर्क रहे

चांदी की कीमतों में सोने के मुकाबले ज्यादा तेज गिरावट आई है। इसकी एक वजह यह है कि चांदी में निवेश के साथ औद्योगिक मांग की भूमिका भी अहम होती है। बाजार में निवेशकों की खरीदारी और बिकवाली का असर भी इसकी कीमतों पर तेजी से दिख सकता है।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि ऐसे में चांदी में आई बड़ी गिरावट को सीधे खरीदारी का मौका मानना ठीक नहीं होगा। कीमतों में आगे भी तेज उतार-चढ़ाव संभव है।

एकमुश्त निवेश के बजाय किस्तों में खरीदारी बेहतर?

सोने और चांदी की कीमतें ऊंचे स्तर से काफी नीचे आ चुकी हैं। ऐसे में कुछ खरीदारों को मौजूदा भाव आकर्षक लग सकते हैं। हालांकि, बाजार में आगे 5 से 10% की अतिरिक्त गिरावट की आशंका से जताई जा रही है।

ऐसे माहौल में एक साथ बड़ी रकम लगाने के बजाय किस्तों में खरीदारी करना जोखिम को संभालने का एक तरीका हो सकता है। इससे अगर कीमतें और गिरती हैं तो निवेशक को निचले भाव पर खरीदारी का मौका मिल सकता है।

SIP Calculator: बच्चे के जन्म से ₹1000 की SIP, 18 साल बाद कितना पैसा मिलेगा? समझिए पूरा कैलकुलेशन

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।