सोने की कीमत में वीकली बेसिस पर गिरावट जारी है। एक सप्ताह में देश में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 12540 रुपये तक फिसला है। 22 नवंबर को राजधानी दिल्ली में कीमत 125230 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड की कीमत एक सप्ताह में 11500 रुपये तक नीचे आई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 3,514.08 डॉलर प्रति औंस पर है। एक सप्ताह में सोने का वैश्विक भाव लगभग 9.4 प्रतिशत टूटा है।
इस साल जनवरी के आखिर में दिल्ली के सराफा बाजार में सोना 1.83 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया था। तब से अब तक यह 29.3 प्रतिशत टूट चुका है।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 125230 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 114800 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 114650 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 125080 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 125080 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 114650 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 125080 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 114650 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
दूसरे कीमती मेटल चांदी की बात करें तो एक सप्ताह में इसकी कीमत 20000 रुपये कमजोर हो चुकी है। 22 नवंबर को चांदी 175000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। चांदी ने भी इस साल 29 जनवरी को 4.04 लाख रुपये प्रति किलोग्राम का रिकॉर्ड हाई क्रिएट किया था। तब से अब तक चांदी की कीमत में 61 प्रतिशत की भारी गिरावट आ चुकी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 40.99 डॉलर प्रति औंस है।