SIP Calculator: बच्चे के जन्म से ₹1000 की SIP, 18 साल बाद कितना पैसा मिलेगा? समझिए पूरा कैलकुलेशन

SIP Calculator: बच्चे के जन्म के साथ शुरू की गई छोटी सी बचत भविष्य में बड़ा सहारा बन सकती है। हर महीने 1000 रुपये की SIP से 18 साल में कितना फंड तैयार होगा? जानिए कंपाउंडिंग का कमाल और पूरा कैलकुलेशन।

अपडेटेड Nov 22, 2026 पर 3:19 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बच्चे के लिए SIP शुरू करने से पहले निवेश का लक्ष्य तय करें।

SIP Calculator: बच्चे के जन्म के साथ ही माता-पिता के सामने उसकी पढ़ाई और भविष्य की चिंता शुरू हो जाती है। आगे चलकर स्कूल, कॉलेज और प्रोफेशनल कोर्स पर बड़ा खर्च हो सकता है। ऐसे में अगर बच्चे के जन्म से ही छोटी रकम निवेश करना शुरू कर दें, तो 18 साल में अच्छा फंड तैयार किया जा सकता है।

इसके लिए हर महीने बहुत बड़ी रकम की जरूरत नहीं है। आप सिर्फ ₹1,000 की SIP से शुरुआत कर सकते हैं। यानी रोजाना करीब ₹33 बचाकर बच्चे के भविष्य के लिए निवेश कर सकते हैं। अब सवाल है कि इतनी छोटी रकम से 18 साल में कितना पैसा बन सकता है?

₹1,000 की SIP से कितना बनेगा फंड?


मान लीजिए आपने बच्चे के जन्म के साथ ही हर महीने ₹1,000 की SIP शुरू की। आप अगले 18 साल तक बिना किसी रुकावट के निवेश जारी रखते हैं। इस दौरान आपकी जेब से कुल ₹2.16 लाख जाएंगे।

अब अगर इस निवेश पर सालाना औसतन 12% रिटर्न मिलता है, तो 18 साल बाद करीब ₹7.58 लाख का फंड तैयार हो सकता है। वहीं, अगर रिटर्न 15% रहा तो यह रकम करीब ₹10.91 लाख तक पहुंच सकती है। हालांकि, म्यूचुअल फंड में कोई तय रिटर्न नीह्ं होता। ये बाजार के प्रदर्शन के हसाब से कम या ज्यादा हो सकता है।

सालाना अनुमानित रिटर्न
18 साल बाद संभावित फंड
10% ₹6.01 लाख
12% ₹7.58 लाख
15% ₹10.91 लाख

निवेश शुरू करते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • बच्चे के लिए SIP शुरू करने से पहले निवेश का लक्ष्य तय करें। यह समझें कि पैसा किस समय और किस काम के लिए चाहिए। इसके बाद अपनी जोखिम उठाने की क्षमता के अनुसार म्यूचुअल फंड चुनें।
  • इक्विटी म्यूचुअल फंड लंबी अवधि में संपत्ति बनाने का विकल्प हो सकते हैं, लेकिन इनमें बाजार का जोखिम रहता है। इसलिए सिर्फ पिछले रिटर्न देखकर फंड न चुनें। उसके निवेश, खर्च और जोखिम को भी समझें।
  • सबसे जरूरी बात यह है कि बाजार में गिरावट आने पर जल्दबाजी में SIP बंद न करें। निवेश की समीक्षा जरूर करें, लेकिन फैसला अपने लक्ष्य और आर्थिक स्थिति को देखकर लें।

बच्चे के जन्म पर शुरू की गई ₹1,000 की SIP शायद आज छोटी लगे। लेकिन 18 साल तक लगातार निवेश करने पर यह उसके भविष्य के लिए एक अच्छी आर्थिक शुरुआत बन सकती है। आखिरकार, बच्चे के लिए सबसे बड़ा तोहफा सिर्फ पैसा नहीं, बल्कि समय रहते की गई सही वित्तीय तैयारी भी है।

SIP Calculator: हर महीने ₹500 बचाकर भी बन सकते हैं लखपति, समझिए पूरा कैलकुलेशन

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जागरूकता के लिए है। किसी भी निवेश, लोन, टैक्स, बीमा या दूसरे वित्तीय फैसले लेने से पहले संबंधित एक्सपर्ट्स से सलाह जरूर लें। मनीकंट्रोल किसी भी फाइनेंशियल प्रोडक्ट या सर्विस की सिफारिश नहीं करता।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।