सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला थम गया है। 3 नवंबर की सुबह देश में सोने की कीमतों में तेजी है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 139530 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। मुंबई में भाव 139380 रुपये प्रति 10 ग्राम है। दूसरे शहरों में भी सोना चढ़ा है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले गोल्ड की कीमत में 500 रुपये की बढ़त दर्ज की गई। इसका कारण दिवाली के मौके पर रहने वाली मांग है।
त्योहार से पहले गहने बेचने वालों और खुदरा कारोबारियों की खरीदारी बढ़ने से कीमती धातुओं की घरेलू कीमतों को सपोर्ट मिला। डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी से भी सोने-चांदी की लागत बढ़ी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 3,954.41 डॉलर प्रति औंस पर है। निवेशक सतर्क बने हुए हैं और अमेरिकी मौद्रिक नीति व मध्यावधि चुनाव के नतीजों पर नजर रख रहे हैं।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 139530 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 127910 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 127760 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 139380 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 139380 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 127760 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 139380 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 127760 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मिरे एसेट शेयरखान के कमोडिटी हेड प्रवीण सिंह का मानना है कि निकट भविष्य में सोने की कीमतें सीमित दायरे में कारोबार कर सकती हैं। हालांकि, पश्चिम एशिया में जारी तनाव और सोने का भाव 4,000 डॉलर प्रति औंस से नीचे रहने के कारण निकट अवधि में इसमें और गिरावट की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
दूसरी कीमती धातु चांदी में गिरावट बरकरार है। 3 नवंबर की सुबह चांदी 199900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। इस साल जनवरी में देश के अंदर चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 50.64 डॉलर प्रति औंस है।