त्योहारी सीजन में ग्राहकों की बल्ले-बल्ले! बैंक ऑफ इंडिया और एक्सिस बैंक दे रहे लोन पर बंपर छूट
बैंक ऑफ इंडिया और एक्सिस बैंक ने त्योहारी सीजन में ग्राहकों के लिए कई खास लोन ऑफर पेश किए हैं। बैंक ऑफ इंडिया पात्र ग्राहकों को होम और कार लोन पर 100% प्रोसेसिंग फीस की छूट दे रहा है। वहीं, एक्सिस बैंक होम, पर्सनल, कार, टू-व्हीलर और एजुकेशन लोन पर छूट शामिल है। जानें इन ऑफर के बारे में डिटेल में
अगर आप त्योहारों के मौके पर लोन लेने की योजना बना रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। बैंक ऑफ इंडिया और एक्सिस बैंक ने त्योहारी सीजन को देखते हुए अपने ग्राहकों के लिए खास लोन ऑफर पेश किए हैं। इन ऑफर्स के तहत ग्राहकों को कम ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस में छूट और अन्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। बैंक ऑफ इंडिया 31 मार्च 2027 तक पात्र ग्राहकों को होम और कार लोन पर प्रोसेसिंग फीस में 100% की छूट देगा। यानी ग्राहकों को इन लोन के लिए प्रोसेसिंग चार्ज नहीं देना होगा।
वहीं, एक्सिस बैंक ने भी त्योहारी सीजन के मौके पर कई खास ऑफर शुरू किए हैं। इनमें होम, पर्सनल, कार, टू-व्हीलर और एजुकेशन लोन पर छूट शामिल है। इसके साथ ही बैंक बिजनेस से जुड़ी सेवाओं और क्रेडिट कार्ड पर भी ग्राहकों को कई खास ऑफर दे रहा है। जानें इन ऑफर के बारे में डिटेल में
बैंक ऑफ इंडिया
होम लोन: बैंक ऑफ इंडिया के होम लोन ऑफर का लाभ उन ग्राहकों को मिलेगा, जिनका CIBIL स्कोर 725 या उससे अधिक है। ऐसे ग्राहक पात्र होम लोन पर प्रोसेसिंग फीस में 100 फीसदी छूट पा सकते हैं। इस ऑफर में टॉप-अप, स्मार्ट होम और स्टार डायमंड होम लोन जैसे कई विकल्प शामिल हैं। इसके अलावा, बैंक की शर्तें पूरी करने वाले ग्राहक दूसरे बैंक से अपना होम लोन ट्रांसफर कराने पर भी इस छूट का फायदा उठा सकते हैं।
कार लोन: बैंक ऑफ इंडिया के कार लोन ऑफर का फायदा 725 या उससे अधिक CIBIL स्कोर वाले व्यक्तिगत ग्राहक नई कार खरीदने पर उठा सकते हैं। वहीं, BBB और उससे बेहतर या CMR-3 और उससे अच्छी क्रेडिट रेटिंग वाले गैर-व्यक्तिगत ग्राहक भी इस छूट के पात्र होंगे। इसके अलावा, इलेक्ट्रिक कार खरीदने के लिए लोन लेने वाले ग्राहकों को CIBIL स्कोर की परवाह किए बिना प्रोसेसिंग फीस में छूट मिलेगी। वहीं, इसके लिए बैंक की तय शर्तों का पालन करना जरूरी होगा।
बैंक ऑफ इंडिया की PMAY 2.0 अर्बन, अफोर्डेबल हाउसिंग और स्टार समृद्धि होम लोन जैसी चुनिंदा योजनाओं पर पहले से मिल रही प्रोसेसिंग फीस की छूट जारी रहेगी। बैंक का यह खास ऑफर 31 मार्च 2027 तक लागू रहेगा।
एक्सिस बैंक
एक्सिस बैंक ने होम, पर्सनल, कार, टू-व्हीलर और एजुकेशन लोन लेने वाले ग्राहकों के लिए कई खास ऑफर पेश किए हैं। घर खरीदने की योजना बना रहे लोगों को बैंक ₹999 प्लस GST से होम लोन की शुरुआत करने का मौका दे रहा है। इसके अलावा, फेस्टिव ऑफर के तहत पात्र ग्राहकों को 12 EMI की छूट और तय शर्तों के अनुसार मूलधन जल्दी चुकाने जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।
एक्सिस बैंक के पर्सनल लोन पर ब्याज दरें 9.99 फीसदी सालाना से शुरू हो रही हैं, जबकि प्रोसेसिंग फीस 999 रुपये से रखी गई है। वहीं, कार लोन लेने वालों को प्रोसेसिंग फीस में 50 फीसदी की छूट मिलेगी। कुछ इलेक्ट्रिक कारों पर ब्याज दर में 10 बेसिस पॉइंट की कमी के साथ गाड़ी की ऑन-रोड कीमत का 100 फीसदी तक लोन और 8 साल तक चुकाने की सुविधा भी दी जा रही है। बैंक के अनुसार, पात्र ग्राहकों को 30 मिनट के अंदर लोन की रकम मिल सकती है और 24 महीने बाद फोरक्लोजर चार्ज में भी छूट मिलेगी।
टू-व्हीलर लोन
एक्सिस बैंक के टू-व्हीलर लोन पर सुपरबाइक खरीदने के लिए ब्याज दरें 10.75 फीसदी सालाना से शुरू हो रही हैं। वहीं, इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन लेने वाले ग्राहकों को ब्याज दर में 0.5 फीसदी की विशेष छूट मिलेगी। बैंक पात्र ग्राहकों को 30 मिनट के अंदर लोन की रकम देने की सुविधा भी दे रहा है। इसके अलावा, एजुकेशन लोन के तहत भारत में पढ़ाई के लिए मिलने वाले लोन की ब्याज दर 7.25 फीसदी सालाना से शुरू है और इसकी प्रोसेसिंग फीस शून्य से शुरू होती है। विदेश में पढ़ाई के लिए लोन लेने वाले पात्र ग्राहकों को भी निर्धारित ब्याज दर पर 0.25 फीसदी की छूट मिलेगी।
एक्सिस बैंक ने कारोबारियों को राहत देते हुए कैश क्रेडिट, ओवरड्राफ्ट और टर्म लोन जैसे सिक्योर्ड वर्किंग कैपिटल लोन पर लॉगिन फीस में 50% की छूट देने का ऐलान किया है। ग्राहक इस सुविधा का लाभ 31 दिसंबर 2026 तक उठा सकते हैं। वहीं लोन मंजूर होने या पैसा जारी किए जाने के समय, जो भी लागू हो, सामान्य प्रोसेसिंग फीस देनी होगी।
क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को दे रहे खास ऑफर
लोन से जुड़ी सुविधाओं के साथ एक्सिस बैंक अपने क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को खरीदारी पर भी कई तरह के फायदे दे रहा है। पात्र कार्डधारक ई-कॉमर्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, ट्रैवल, लाइफस्टाइल, मोबाइल और घर की सजावट से जुड़े सामान की खरीदारी पर 200 से ज्यादा ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं। इन ऑफर्स के तहत चुनिंदा क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने या EMI पर खरीदारी करने पर 20% तक की छूट और अन्य फायदे मिल सकते हैं। हालांकि, इन सुविधाओं का लाभ तय नियमों और शर्तों के अनुसार ही मिलेगा।
लोन लेने से पहले ब्याज दर, EMI और दूसरे चार्ज की जांच जरूर करें। साथ ही बैंक से अपनी पात्रता और ऑफर की आखिरी तारीख की जानकारी भी ले लें, ताकि बाद में कोई परेशानी न हो।
(Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)