कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने पीएफ खाताधारकों के लिए नई सुविधाएं शुरू की हैं। अब खाताधारक वॉट्सऐप के जरिए अपना PF बैलेंस, पासबुक और पिछले पांच ट्रांजैक्शन की जानकारी हासिल कर सकेंगे। इससे PF से जुड़ी छोटी-छोटी जानकारी के लिए EPFO ऑफिस जाने की जरूरत कम होगी।
इसके अलावा, ₹1,000 तक की रकम वाले कुछ निष्क्रिय PF खातों का पैसा भी अपने आप सेटल किया जाएगा। आइए जानते हैं WhatsApp पर PF बैलेंस चेक करने का तरीका।
WhatsApp पर PF बैलेंस कैसे चेक करें?
EPFO की नई WhatsApp सर्विस का इस्तेमाल करना काफी आसान है। इसके लिए आपको किसी वेबसाइट पर लॉगिन करने की जरूरत नहीं होगी। आप अपने मोबाइल से ही PF खाते की जानकारी हासिल कर सकते हैं। PF बैलेंस चेक करने के लिए ये स्टेप्स अपनाएं:
इसी WhatsApp मेन्यू के जरिए आप PF पासबुक और पिछले पांच ट्रांजैक्शन की जानकारी भी हासिल कर सकते हैं। इससे खाते में जमा रकम और हाल के लेनदेन पर नजर रखना आसान होगा। सेफ्टी के लिए वॉट्सऐप पर किसी अनजान नंबर को अपना UAN पासवर्ड, बैंकिंग पासवर्ड या OTP न बताएं।
₹1,000 तक जमा है तो अपने आप मिलेगा PF का पैसा
EPFO ने निष्क्रिय PF खातों के लिए ऑटोमैटिक सेटलमेंट की सुविधा भी शुरू की है। जिन पात्र निष्क्रिय खातों में ₹1,000 तक की रकम जमा है और जो आधार से वेरिफाइड हैं, उनका पैसा अपने आप ट्रांसफर किया जाएगा।
इसके लिए कर्मचारियों को अलग से क्लेम दाखिल करने की जरूरत नहीं होगी। पहचान और बैंक खाते का जरूरी सत्यापन पूरा होने के बाद EPFO पात्र रकम लाभार्थी के खाते में भेजेगा। इस पहल से करीब एक लाख खातों को फायदा मिलने की उम्मीद है। इन खातों में कुल ₹5 करोड़ की रकम जमा है।
EPFO के पास ₹32 लाख करोड़ का फंड
EPFO के 8 करोड़ से ज्यादा सदस्य हैं। संगठन के पास सदस्यों के योगदान से ₹32 लाख करोड़ का फंड जमा है। स्थापना दिवस पर EPFO मुख्यालय के दूसरे चरण का उद्घाटन भी किया गया।
नई WhatsApp सर्विस और निष्क्रिय खातों के ऑटोमैटिक सेटलमेंट से PF से जुड़ी सेवाएं आसान बनाने की कोशिश की गई है।