Gajkesari Yog 2026: बृहस्पति और चंद्रमा के संयोग से बना गजकेसरी राजयोग, इन तीन राशियों के लिए रहेगा शुभ

Gajkesari Yog 2026: देवगुरु बृहस्पति और चंद्रमा के संयोग ये गजकेसरी राजयोग का निर्माण हुआ है। 23 जनवरी को बसंत पंचमी के दिन बना यह राजयोग तीन राशि वालों के लिए आर्थिक रूप से ही नहीं करियर के क्षेत्र में भी विशेष रूप से फलदायी होगा। आइए जानें कौन सी हैं ये तीन राशियां

अपडेटेड Jan 24, 2026 पर 8:00 AM
Story continues below Advertisement
गुरु-चंद्रमा के संयोग से शक्तिशाली गजकेसरी राजयोग का निर्माण होने वाला है।

Gajkesari Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राशि परिवर्तन जितना महत्वपूर्ण माना जाता है, उतना ही अहम उनका संयोग भी होता है। ग्रहों के संयोग से कई बार दुर्लभ और पावरफुल राजयोगों का निर्माण होता है, जिसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। वहीं, कुछ अन्य संयोग बहुत नुकसानदायक भी होते हैं। आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। यह दिन मां सरस्वती को समर्पित होता है। इस दिन पूरे विधि-विधान के साथ मां सरस्वती की पूजा की जाती है। यह दिन मांगलिक कार्यों को पूर्ण करने के लिए भी बहुत ही शुभ माना जाता है। इस शुभ दिन पर गुरु-चंद्रमा के संयोग से शक्तिशाली गजकेसरी राजयोग का निर्माण होने वाला है। ज्योतिष शास्त्र में गजकेसरी योग बहुत ही शुभ और विशेष लाभ देने वाला माना जाता है। इससे कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकता है और आर्थिक तंगी भी दूर हो सकती है। आइए जानें कौन सी हैं ये राशियां

बसंत पंचमी पर गजकेसरी राजयोग

23 जनवरी को सुबह 8 बजकर 33 मिनट पर चंद्रदेव ने मीन राशि में गोचर किया है। देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में पहले से विराजमान हैं। पंचांग के अनुसार, जब चंद्रमा से केंद्र (1, 4, 7 और 10 वें भाव) में गुरु विराजमान होते हैं, तब गजकेसरी योग का निर्माण होता है। इस दिन चंद्रमा मिथुन राशि के चौथे भाव में रहेंगे। गुरु चंद्रमा से चतुर्थ (केंद्र) भाव में हैं, इसलिए दोनों की युति से शक्तिशाली गजकेसरी योग का निर्माण होगा।

वृषभ राशि : इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशखबरी लेकर आ सकता है। भाग्य का साथ मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। करियर में आगे बढ़ने के अवसर बनेंगे और अटके हुए काम दोबारा गति पकड़ सकते हैं। छात्रों को इस समय मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। नए संपर्क बनेंगे, जो भविष्य में आपके काम आएंगे। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा और सबके साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

मिथुन राशि : मिथुन राशि वालों के लिए यह समय अनुकूल संकेत दे रहा है। आपकी कुंडली में गुरु लग्न में और चंद्रमा सुख भाव में होने से आपके आत्मविश्वास और सोच में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा, जिससे सही फैसले लेने में आसानी होगी। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, वहीं व्यापारियों को विस्तार के मौके मिलेंगे।

कुंभ राशि : कुंभ राशि के जातकों के लिए यह योग लाभ और स्थिरता लेकर आ सकता है। इस दौरान खर्चों पर नियंत्रण संभव है और आप धन की बेहतर प्लानिंग कर पाएंगे। आय के नए साधन बन सकते हैं, खासकर डिजिटल या ऑनलाइन कार्यों से जुड़े लोगों को फायदा मिल सकता है। नौकरी और व्यापार में स्थिरता आएगी और भविष्य को लेकर भरोसा मजबूत होगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय पढ़ाई में फोकस बढ़ाने वाला रहेगा।


डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Shukra Uday Feb 2026:01 फरवरी को मीन राशि में उदय होंगे शुक्र, तीन राशियों की बदलेगी किस्मत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।