Shukra Uday Feb 2026: ज्योतिष में शुक्र ग्रह का विशेष स्थान है। सुख, ऐश्वर्य और सौंदर्य के कारक इस ग्रह का मांगलिक कार्यों में अहम रोल होता है। शादी, मुंडन और गृह प्रवेश के मुहूर्त देखते समय शुक्र की स्थिति जरूर देखी जाती है। इस ग्रह के उदय होने पर ही मांगलिक कार्य होते हैं, अस्त होने पर नहीं। ये ग्रह पिछले डेढ़ महीने से अस्त है और अब 01 फरवरी को उदय होने जा रहा है। धन और वैभव के दाता शुक्र ग्रह 1 फरवरी को अपनी उच्च राशि मीन में उदित होंगे। इससे कुछ राशियों का अच्छा समय शुरू हो सकता है। साथ ही इन राशियों को धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानें इन लकी राशियों के बारे में
मीन राशि : इस राशि के जातकों के लिए शुक्र ग्रह का उदित होना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर उदित होंगे। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। साथ ही घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। वहीं मानसिक शांति का अनुभव होगा।
वृष राशि : शुक्र ग्रह का उदित होना वृष राशि के लोगों के लिए लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। शुक्र ग्रह आपकी राशि से आय और लाभ स्थान पर उदित होंगे। इसलिए इस समय आपकी आय़ में जबरदस्त वृद्धि हो सकती है। साथ ही निवेश से आपको लाभ हो सकता है। आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। वहीं इस दौरान वाहन या संपत्ति खरीदने का योग बनता दिखाई दे रहा है।
मिथुन राशि : शुक्र ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर उदित होने जा रहे हैं। इनका उदित होना मिथुन राशि के लोगों को करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी तरक्की मिल सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। इस राशि वालों को कम प्रयत्न में भी धन की प्राप्ति हो सकती है। इस समय आपके पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें