Shani Nakshatra Parivartan 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का स्थान परिवर्तन बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। नौ में से किसी भी ग्रह का स्थान परिवर्तन सभी 12 राशियों को प्रभावित करता है। ग्रहों में शनि ग्रह का गोचर तो और भी खास होता है। जातक के कर्मों के आधार पर फल देने वाले न्याय के देवता शनि देव एक राशि में करीब ढाई साल तक रहते हैं। इनकी चाल सबसे धीमी रहती है और जिस राशि में गोचर करते हैं उसके आगे और पीछे की यानी एक साथ तीन राशियों के जीवन में उथल-पुथल मचा देते हैं। फिलहाल मीन राशि में गोचर कर रहे शनि ने आज यानी 20 जनवरी को अपने नक्षत्र उत्तराभाद्रपद में प्रवेश किया है। इस गोचर से तीन राशियों के जीवन में हलचल मच सकती है। आइए जानें शनि के इस गोचर और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के बारे में।
उत्तराभाद्रपद नक्षत्र गोचर
न्याय के देवता और कर्मफल दाता शनिदेव ने 20 जनवरी 2026 को दोपहर 12.13 बजे स्वनक्षत्र उत्तराभाद्रपद में गोचर किया है। उनका यह गोचर करीब 27 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद हुआ है। शनि इस नक्षत्र में 20 जनवरी से 17 मई 2026 तक लगभग चार महीने तक विराजमान रहेंगे। उत्तराभाद्रपद 27 नक्षत्रों में 26वां नक्षत्र है और यह नक्षत्र अनुशासन, धैर्य, आत्मसंयम और निरंतर परिश्रम का प्रतीक माना जाता है। इस नक्षत्र में शनि का गोचर जीवन में धीमी लेकिन स्थायी सफलता देता है। शनि देव के नक्षत्र बदलने से सभी राशियों पर एक जैसा असर नहीं पड़ेगा। कुछ लोगों के लिए यह बदलाव राहत और नई उम्मीद लेकर आएगा, तो कुछ को इस दौर में ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत होगी।
मेष राशि : मेष राशि वालों के लिए शनि का नक्षत्र परि वर्तन थोड़ा सावधानी भरा होगा। इस दौरान सेहत से जुड़ी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं। पैसों के मामले में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर बहस या तनाव की स्थिति भी बन सकती है। जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचें।
सिंह राशि : इस राशि के जातकों को इस बदलाव में कुछ समय तक मुश्किल हालात का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज से जुड़ी चुनौतियां बढ़ सकती हैं। धन से जुड़े मामलों में दबाव महसूस होगा। जो काम काफी समय से अटके हुए हैं, वे चिंता का कारण बन सकते हैं। सेहत को नजरअंदाज न करें।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें