Gajkesari Yog 2026: 7 सितंबर को कर्क राशि में चंद्रमा के प्रवेश करते ही गुरु के साथ बनेगा पावरफुल गजकेसरी योग, 4 राशिवालों के लिए खुलेगा तरक्की का दरवाजा

Gajkesari Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र में गजकेसरी योग को अत्यंत प्रभावशाली योग मना जाता है। इस योग का निर्माण चंद्रमा और गुरु की शुभ स्थिति में युति बनने पर होता है। यह योग 7 सितंबर को एक बार फिर बनने जा रहा है। इसके प्रभाव से 4 राशियों के जातकों के लिए तरक्की का दरवाजा खुल सकता है

अपडेटेड Sep 03, 2026 पर 8:00 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
7 सितंबर को चंद्रमा अपनी स्वराशि कर्क में प्रवेश करेंगे, जिससे गुरु के साथ युति बनेगी।

Gajkesari Yog 2026: वैदिक ज्योतिष में गजकेसरी योग को सबसे शुभ और शक्तिशाली योगों में से एक माना जाता है। जब कुंडली में चंद्रमा और बृहस्पति (गुरु) की युति होती है, तो इस योग का निर्माण होता है। ज्योतिष में ग्रहों के गोचर जितना ग्रहों का योग भी प्रभावी माना जाता है। जब गुरु और चंद्रमा शुभ स्थिति में एक-दूसरे के साथ आते हैं, तब गजकेसरी योग बनाते हैं।

7 सितंबर को चंद्रमा अपनी स्वराशि कर्क में प्रवेश करेंगे, जिससे गुरु के साथ युति बनेगी। कर्क राशि में चंद्रमा-गुरु की युति से गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा सभी 9 ग्रहों में सबसे तेज गति से चलने वाले ग्रह हैं जो एक राशि में करीब ढाई दिन रहते हैं। चंद्रमा के तेज गति से गोचर करने से किसी न किसी ग्रह से साथ युति करते हैं, जिससे कई योग बनते हैं। 7 सितंबर को बन रहे गजकेसरी योग से 4 राशियों के जातकों को सबसे ज्यादा लाभ होगा।

गजकेसरी योग की विशेषताएं

'गज' का अर्थ हाथी (सामर्थ्य और अधिकार) और 'केसरी' का अर्थ सिंह (साहस और नेतृत्व) होता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में यह योग होता है, उसमें हाथी जैसा बल-धैर्य और सिंह जैसी निडरता व चमक होती है।

गुरु के प्रभाव से व्यक्ति विद्वान, ज्ञानी और सही निर्णय लेने में सक्षम होता है।

समाज, कार्यक्षेत्र और परिवार में ऊंचा पद और आदर मिलता है।


जीवन में कभी भी धन और भौतिक सुख-सुविधाओं की कमी नहीं होती।

चंद्रमा मन का कारक है और गुरु शुभता का, जिससे व्यक्ति का मानसिक स्वास्थ्य उत्तम और विचार सकारात्मक रहते हैं।

इन 4 राशियों के जातकों के लिए शुभ संकेत

मेष राशि : मेष राशि वालों के लिए गजकेसरी योग शुभ साबित होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। नई नौकरी मिलने के संकेत हैं। किसी पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है। व्यापार में भी तगड़ा मुनाफा होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। विदेश में नौकरी पाने का सपना पूरा हो सकता है।

कर्क राशि : कर्क राशि वालों के लिए गजकेसरी योग बेहद शुभ साबित होगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। करियर क्षेत्र में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूत आएगी। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। आपकी सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। कई माध्यमों से धन की प्राप्ति के आसार दिखाई दे रहे हैं।

कन्या राशि : कन्या राशि वालों के लिए भी गजकेसरी योग शुभ फलदायी साबित होगा। आर्थिक सफलता मिलेगी। करियर में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। नई नौकरी मिलने के संकेत हैं। नये काम की शुरुआत कर सकते हैं। निवेश से बंपर लाभ होने की उम्मीद है।

तुला राशि : इस राशि वालों के लिए गजकेसरी योग शुभ साबित होगा। आपकी सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। नौकरी में तरक्की के योग हैं। बिजनेस में भी बंपर लाभ मिलने की उम्मीद रहेगी। मनचाही नौकरी मिलने के संकेत हैं।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Mangal Budh Yuti 2026: मंगल और बुध ने बनाया लाभ दृष्टि योग, जानें किन 4 राशियों के लिए होगा लकी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।