Gajkesari Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र में कुछ ग्रहों का संयोग शुभता का प्रतीक होता है, तो कुछ ग्रहों के साथ आने से हाहाकारी योगों का भी निर्माण होता है। ग्रहों का ऐसा ही दुर्लभ संयोग इस समय भी देखने को मिल रहा है। फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष तृतीया को चंद्रमा का गोचर मीन राशि में हुआ है। इस राशि में पहले से विराजमान शनि के साथ चंद्रमा की युति से जहां अत्यंत घातक विषयोग बन रहा है। वहीं, गुरु के साथ केंद्र संबंध से शक्तिशाली गजकेसरी योग भी बन रहा है, जो नकारात्मकता को काफी हद तक संतुलित करेगा। इस संयोग से वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि के जातकों के अवसरों के नए द्वार खुलेंगे और उन्हें पद, प्रतिष्ठा और धन की प्राप्ति होगी।
वृषभ राशि : वृषभ राशि वालों के लिए यह योग उम्मीद से बेहतर साबित हो सकता है। इन्हें करियर में नई दिशा और भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी से मार्गदर्शन या नया अवसर मिल सकता है।
सिंह राशि : सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय आत्मविश्वास से भरा रहेगा। इनके प्रभाव और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर आपकी छवि मजबूत होगी। अधिकारी आपके काम की सराहना कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा हल्का-फुल्का लेकिन फायदेमंद रहेगा। बैंकिंग, निवेश या वित्तीय मामलों में लाभ हो सकता है, हालांकि अल्पकालिक निवेश से बचना बेहतर रहेगा।
कुंभ राशि : रुके कामों में तेजी आएगी और रिश्तों में सुधार होगा। कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय प्रयास से ज्यादा परिणाम देने वाला हो सकता है। इनके अटके काम में प्रगति दिखेगी. अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे करियर में नई दिशा मिल सकती है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें