Meen Rashi Sanyog 2026: इन राशि वालों के लिए बहुत खास होगा मार्च का महीना, कई ग्रह बनाएंगे दुर्लभ त्रिग्रही योग

Meen Rashi Sanyog 2026: मार्च का महीना 5 राशि वालों के लिए बहुत खास हो सकता है। इस महीने में मीन राशि में कई ग्रहों का दुर्लभ संयोग देखने को मिलेगा। ये संयोग कई महत्वपूर्ण ग्रहों के एक साथ आने से बनेगा। आइए जानें कौन सी हैं ये राशियां, जिन्हें इस संयोग से लाभ होगा

अपडेटेड Feb 20, 2026 पर 7:34 PM
Story continues below Advertisement
2 मार्च को इसमें शुक्र प्रवेश करने वाले हैं और 15 मार्च को सूर्य के प्रवेश करेंगे।

Meen Rashi Sanyog 2026: ग्रहों का गोचर ज्योतिष शास्त्र की सामान्य घटना है। सभी नौ ग्रह निश्चित अंतराल पर एक राशि से दूसरी राशि में अपना स्थान बदलते रहते हैं। ग्रहों के इस राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। इसकी वजह से कुछ राशियों को लाभ होता है, तो कुछ राशियों के लिए मुश्किल खड़ी हो जाती है। कई बार किसी राशि में एक साथ दो या उससे अधिक ग्रह आ जाते हैं, तो दुर्लभ संयोग बनता है। इसका प्रभाव सभी राशि के जातकों के भाग्य, करियर और धन पर भी देखा जा सकता है। हिंदू पंचांग के अनुसार मार्च 2026 में मीन राशि में ऐसा ही दुर्लभ योग बनने जा रहा है।

मीन राशि में बनेगा त्रिगही योग

मीन राशि में शनि पहले से मौजूद हैं। 2 मार्च को इसमें शुक्र प्रवेश करने वाले हैं और 15 मार्च को सूर्य के प्रवेश करेंगे। अयोध्या के आचार्य सीताराम दास बताते हैं कि इस प्रकार तीन बड़े ग्रहों की उपस्थिति से त्रिग्रही योग का निर्माण होगा।

इन राशियों को होगा फायदा

विशेष रूप से पांच राशियों के जातक इस योग से लाभान्वित होंगे: मेष राशि, वृषभ राशि, मिथुन राशि, कन्या राशि और मकर राशि। इन राशियों के जातकों पर धन की देवी लक्ष्मी प्रसन्न होंगी, आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलेगी, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और शादीशुदा जीवन भी खुशहाल रहेगा।

राशियों पर विशेष प्रभाव


मेष राशि : मेष राशि के जातकों के लिए यह समय अत्यंत शुभ रहेगा। निवेश करने के लिए अनुकूल समय मिलेगा। जीवन में आ रही परेशानियां समाप्त होंगी और लंबे समय से चल रहे विवाद भी हल होंगे।

वृषभ राशि : इस राशि के जातकों को अचानक धन लाभ संभव है। नौकरी में तारीफ मिलेगी और अधिकारी संतुष्ट रहेंगे। लंबे समय से रुका हुआ धन वापस आ सकता है। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा।

मिथुन राशि : मिथुन राशि वालों के करियर में बदलाव आएगा। नई नौकरी का ऑफर या व्यापार में विस्तार के संकेत हैं। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा और नए लोगों से संपर्क का मौका मिलेगा।

कन्या राशि : कन्या राशि के जातकों के लिए वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा। निवेश के लिए समय अनुकूल है और मानसिक तनाव कम होगा। स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा।

मकर राशि : मकर राशि के जातकों के लिए नई उपलब्धियां और सफलता मिलने की संभावना है। मेहनत का अच्छा परिणाम देखने को मिलेगा। इस समय निवेश और करियर में विशेष लाभ मिलने की संभावना है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Dhanshakti Rajyog 2026: इन 4 राशि वालों की किस्मत चमकाने आ रहे हैं शुक्र-मंगल, 23 तारीख को कुंभ राशि में बनने वाला है धनशक्ति राजयोग

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।