Grah Gochar 2026: हिंदू कैलेंडर का दूसरा महीना वैशाख की शुरुआत हो चुकी है। 3 अप्रैल से शुरू हुआ ये माह 01 मई तक चलेगा। हर माह की तरह इस माह में भी कई ग्रहों का स्थान परिवर्तन होगा, जिसके प्रभाव से कुछ राशियों को खूब लाभ होगा, वहीं कुछ राशियों के लिए परेशानी का समय शुरू होगा। यूं तो हर माह में किसी न किसी ग्रह का गोचर होता है, लेकिन इस माह में होने वाला गोचर अत्यंत खास माना जा रहा है, क्योंकि इसमें कई बड़े ग्रह अपनी स्थिति बदलेंगे। ग्रहों के इस गोचर से दुर्लभ और शक्तिशाली योगों का निर्माण होगा और इसका असर जातक के जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर पड़ेगा।
वैशाख के महीने में 11 अप्रैल को बुध मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से मंगल मौजूद हैं। यहां ये दोनों ग्रह शनि और सूर्य के साथ मिलकर चतुर्ग्रही योग बनाएंगे। साथ ही, सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग बनेगा, जो बुद्धि, नेतृत्व और सफलता का कारक माना जाता है। इसके बाद, 14 अप्रैल को सूर्य मेष राशि में और 19 अप्रैल को शुक्र वृषभ राशि में गोचर करेंगे, जिससे मालव्य राजयोग का निर्माण होगा। इतना ही नहीं, महीने के अंत में 30 अप्रैल को बुध मेष राशि में प्रवेश करेंगे।
4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन पीरिएड
मेष राशि : इस राशि के जातकों के लिए वैशाख माह ऊर्जावान और परिवर्तनकारी हो सकता है। ग्रहों की स्थिति आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगी, जिससे कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिसस आपको बड़ी सफलता मिल सकती है।
मिथुन राशि : इस राशियों के जातकों के लिए इस माह बन रही ग्रहों की स्थिति करियर और पहचान के लिहाज से बहुत खास साबित होगी। बुध के प्रभाव से आप दूसरों पर गहरी छाप छोड़ने में सफल रहेंगे। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। नौकरी तलाश रहे हैं, तो अच्छी खबर मिल सकती है।
कुंभ राशि : कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय भाग्य के पूर्ण सहयोग का संकेत दे रहा है। बाधाएं दूर होंगी और लंबे समय से रुके हुए कार्य अब आसानी से पूरे होंगे। करियर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। नई योजनाएं सफलता की ओर ले जाएंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें