Mangal Nakshatra Gochar: ग्रहों का राशि या नक्षत्र परिवर्तन एक सामान्य घटना है, जो निर्धारित समय पर घटती रहती है। लेकिन इस सामान्य घटना का असर मानव जीवन पर काफी गहरा होता है। इसलिए ज्योतिष शास्त्र में इसे महत्वपूर्ण घटना माना जाता है और विशेषज्ञ इसके आधार पर राशियों की भविष्यवाणी करते हैं। ऐसा ही एक महत्वपूर्ण परिवर्तन 6 अप्रैल को होने जा रहा है। इस दिन साहस और पराक्रम के कारक मंगल ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन होगा। ज्योतिष में इसक काफी अहम माना जाता है। मंग्रह ग्रह 6 अप्रैल को शनि के नक्षत्र में गोचर करेंगे और 24 अप्रैल तक इसी अवस्था में रहेंगे। मंगल का ये नक्षत्र गोचर 4 राशियों के लिए काफी अहम माना जा रहा है। इससे उनके जीवन में आर्थिक तंगी दूर हो सकती है और उनके ऊपर पैसों की बारिश हो सकती है। आइए जानें कौन सी हैं ये राशियां, जिनके मंगल के नक्षत्र गोचर से मालामाल होने की उम्मीद है?
मेष राशि : मंगल का नक्षत्र गोचर मेष राशि वालों के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। आपका अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन के योग हैं। अगर आप निवेश करने की सोच रहे हैं, तो ये समय आपके लिए काफी बढ़िया रहने वाला है।
मिथुन राशि : मिथुन राशि वालों के लिए मंगल का गोचर आय के नए स्रोत लेकर आएगा। इस दौरान आपकी आय में बंपर उछाल देखने को मिलेगा। पैतृक संपत्ति से धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। आपको हर काम में माता-पिता का सहयोग मिलेगा। विदेश में नौकरी प्राप्त करने का सपना पूरा हो सकता है।
सिंह राशि : सिंह राशि वालों के लिए मंगल का नक्षत्र परिवर्तन काफी लकी साबित होगा। व्यापारियों की इस अवधि में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। प्रॉपर्टी में किया गया निवेश आपको भारी मुनाफा दे सकता है। इस दौरान आप न केवल अच्छा धन कमाएंगे, बल्कि धन जोड़ने में भी सफल रहेंगे।
वृश्चिक राशि : मंगल के गोचर का आप पर बेहद सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। यदि आप नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आपके लिए ये समय काफी अनुकूल साबित होगा। आर्थिक तंगी दूर होगी।
हनुमान चालीसा का पाठ करें।
बंदरों को गुड़ और चना खिलाएं।
हनुमान जी के मंत्रों का जाप करें।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें