Get App

Grah Gochar 2026: वैशाख माह में ग्रहों की चाल बदलने से 4 राशियों की खुलेगी किस्मत, जानें कौन से हैं ये ग्रह और किन राशियों का बदलेगा भाग्य

Grah Gochar 2026: वैशाख का महीना चार राशियों के लिए लकी साबित हो सकता है। इस महीने में कुछ ग्रहों का गोचर होगा, जिससे इन राशियों की किस्मत बद सकती है। आइए जानें कौन से हैं ये ग्रह और इनके गोचर से दुर्लभ और प्रभावशाली योगों का निर्माण होगा और 4 राशियों के जीवन को नई दिशा मिलेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 04, 2026 पर 8:00 AM
Grah Gochar 2026: वैशाख माह में ग्रहों की चाल बदलने से 4 राशियों की खुलेगी किस्मत, जानें कौन से हैं ये ग्रह और किन राशियों का बदलेगा भाग्य
ग्रहों के इस गोचर से दुर्लभ और शक्तिशाली योगों का निर्माण होगा।

Grah Gochar 2026: हिंदू कैलेंडर का दूसरा महीना वैशाख की शुरुआत हो चुकी है। 3 अप्रैल से शुरू हुआ ये माह 01 मई तक चलेगा। हर माह की तरह इस माह में भी कई ग्रहों का स्थान परिवर्तन होगा, जिसके प्रभाव से कुछ राशियों को खूब लाभ होगा, वहीं कुछ राशियों के लिए परेशानी का समय शुरू होगा। यूं तो हर माह में किसी न किसी ग्रह का गोचर होता है, लेकिन इस माह में होने वाला गोचर अत्यंत खास माना जा रहा है, क्योंकि इसमें कई बड़े ग्रह अपनी स्थिति बदलेंगे। ग्रहों के इस गोचर से दुर्लभ और शक्तिशाली योगों का निर्माण होगा और इसका असर जातक के जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर पड़ेगा।

इन ग्रहों का होगा गोचर

वैशाख के महीने में 11 अप्रैल को बुध मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से मंगल मौजूद हैं। यहां ये दोनों ग्रह शनि और सूर्य के साथ मिलकर चतुर्ग्रही योग बनाएंगे। साथ ही, सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग बनेगा, जो बुद्धि, नेतृत्व और सफलता का कारक माना जाता है। इसके बाद, 14 अप्रैल को सूर्य मेष राशि में और 19 अप्रैल को शुक्र वृषभ राशि में गोचर करेंगे, जिससे मालव्य राजयोग का निर्माण होगा। इतना ही नहीं, महीने के अंत में 30 अप्रैल को बुध मेष राशि में प्रवेश करेंगे।

4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन पीरिएड

मेष राशि : इस राशि के जातकों के लिए वैशाख माह ऊर्जावान और परिवर्तनकारी हो सकता है। ग्रहों की स्थिति आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगी, जिससे कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिसस आपको बड़ी सफलता मिल सकती है।

वृषभ राशि : यह समय वृषभ राशि के जातकों के लिए जीवन भौतिक सुख-सुविधाओं और वैभव में वृद्धि का संकेत दे रहा है। शुक्र के शुभ प्रभाव से आराम, ऐश्वर्य और आकर्षण बढ़ेगा। लंबे समय से आपकी आर्थिक लाभ की प्रतीक्षा पूरी हो सकती है। नौकरी पेशा लोगों को प्रमोशन या वेतन वृद्धि मिल सकती है।

मिथुन राशि : इस राशियों के जातकों के लिए इस माह बन रही ग्रहों की स्थिति करियर और पहचान के लिहाज से बहुत खास साबित होगी। बुध के प्रभाव से आप दूसरों पर गहरी छाप छोड़ने में सफल रहेंगे। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। नौकरी तलाश रहे हैं, तो अच्छी खबर मिल सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें