Grah Gochar 2026: साल 2025 अब बस कुछ ही दिनों का मेहमान रह गया है। इसमें ज्योतिष दृष्टि से महत्वपूर्ण कई ग्रहों का गोचर, मार्गी-वर्की चाल और उदय-अस्त होने की घटनाएं देखने को मिलीं। अब जैसे-जैसे नए साल के आने का समय पास आ रहा है। वैसे-वैसे लोगों में नए साल में ग्रहों की दशा से संबंधित प्रमुख घटनाओं के बारे में जानने की उत्सुकता बढ़ती जा रही है। ज्योतिष विशेषज्ञों की मानें तो नए साल में भी ज्योतिष दृष्टि से महत्वपूर्ण कई प्रमुख घटनाएं देखने को मिलेंगी। साल 2026 में कई बड़े ग्रहों की चाल में बदलाव होगा, जिससे तीन राशियों के जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं, इसलिए इन्हें सतर्क रहना होगा। आइए जानें कौन से हैं ये ग्रह और किन राशियों की मुश्किलें नए साल में बढ़ सकती हैं।
पंचांग और ज्योतिषियों के अनुसार, साल 2026 में शनि मीन राशि में संचरण करेंगे, राहु पूरे साल कुंभ राशि में बैठकर 2026 के अंत में मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इनके अलावा, गुरु साल 2026 में मिथुन, कर्क और सिंह राशि में जाएंगे। वहीं, शुक्र, सूर्य और मंगल समय-समय पर राशि परिवर्तन करेंगे।
मेष : मेष राशि वालों के लिए साल 2026 मानसिक असमंजस बढ़ाने वाला साल हो सकता है। नौकरी और कारोबार में अचानक बदलाव लेने की इच्छा मन में उठ सकती है, लेकिन जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। रिश्तों में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। किसी बात को लेकर भावनात्मक अस्थिरता भी महसूस हो सकती है।
सिंह : साल 2026 सिंह राशि वालों के लिए चुनौतिपूर्ण हो सकता है। इस साल इनके शत्रु सक्रिय हो सकते हैं। ग्रहों की स्थिति की वजह से काम में अधिक रुकावटें महसूस हो सकती हैं। स्वास्थ्य को लेकर भी लापरवाही नहीं करनी चाहिए, क्योंकि मानसिक तनाव शारीरिक थकान में बदल सकता है।