Guru Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति का गोचर सबसे महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक माना जाता है। चूंकि गुरु एक राशि में लगभग 12 महीने रहते हैं, इसलिए उन्हें सभी 12 राशियों का चक्कर लगाने में 12 वर्ष का समय लगता है। 2 जून 2026 को देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि से निकलकर अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करने जा रहे हैं। गुरु का अपनी उच्च राशि में आना एक अत्यंत शुभ और शक्तिशाली ज्योतिषीय घटना है। गुरु की उच्च स्थिति का सभी 12 राशियों और लग्नों पर गहरा असर पड़ेगा। लेकिन 6 राशियों के जातकों को इस गोचर का शुभ परिणाम मिलेगा। इस गोचर के प्रभाव से इन्हें संतान सुख और विवाह के मामले में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। छात्रों के लिए यह समय स्वर्ण काल साबित हो सकता है। वहीं, गुरु के प्रभाव से प्रॉपर्टी और आर्थिक मामलों में भी बड़ा फायदा हो सकता है।
कर्क राशि में गुरु का महागोचर
बृहस्पति का कर्क राशि में यह सफर थोड़ा अनोखा रहने वाला है क्योंकि इस दौरान वे 'अतिचारी' और वक्री दोनों स्थितियों से गुजरेंगे। कर्क राशि में उनका प्रवेश 2 जून 2026 को दोपहर लगभग 02:25 बजे होगा। इसके बाद 31 अक्टूबर पर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे।
कर्क में गुरु गोचर 6 राशियों पर सकारात्मक प्रभाव
मेष : कर्क में गुरु का गोचर मेष वालों के लिए शुभ फलदायी होगा। आप पर माता लक्ष्मी की कृपा होगी और धन, आय और सपंत्ति में वृद्धि होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है।
सिंह : लंबे समय से बेरोजगार लोगों को गुरु का गोचर सकारात्मक फल देगा। जो लोग विदेश से आयत निर्यात करते हैं या विदेश से जुड़े काम करते हैं, उनको लाभ होगा।
तुला : गुरु गोचर तुला राशिवालों की किस्मत बदलने वाला होगा। 2 जून से 31 अक्टूबर के बीच आपको कोई बड़ी नौकरी का प्रस्ताव मिलेगा। वित्तीय स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी और धन का संकट दूर होगा।
वृश्चिक : गुरु का गोचर वृश्चिक राशिवालों के प्रभाव को बढ़ाने वाला होगा। नौकरी और बिजनेस में आपकी स्थिति पहले से मजबूत होगी। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें परिवार का साथ मिलेगा।
मीन : आपकी राशि के स्वामी ग्रह गुरु हैं और इनका गोचर आपको लाभ देगा। गुरु गोचर से आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। करियर में मेहनत से आगे बढ़ें। धन की कमी दूर होगी।
यदि आपकी कुंडली में गुरु कमजोर हैं या आप इस गोचर का अधिकतम लाभ उठाना चाहते हैं, तो ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार ये उपाय कर सकते हैं:
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें