Guru Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति का गोचर विशेष स्थान रखता है। बृहस्पति धीमी चाल से चलने वाला ग्रह है, जो एक राशि में एक साल तक रहता है। इसलिए इसे एक राशि में वापस आने में कम से कम 12 साल का समय लगता है। इस समय बृहस्पति अपनी उच्च राशि कर्क में गोचर कर रहे हैं। स्वराशि में उनका यह गोचर 12 साल बाद जून में हुआ है। मगर अब जल्द ही यह ग्रह अतिचारी होकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा।
ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, गुरु अतिचारी गति से गमन करते हुए 31 अक्टूबर को कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु के इस गोचर से मेष, तुला सहित 5 राशियों को जबरदस्त लाभ मिलेगा। इन्हें करियर में जो संघर्ष करना पड़ रहा है वह गुरु के गोचर के बाद समाप्त होगा। इन राशियों के लिए उन्नति और सफलता के रास्ते अक्टूबर के बाद से खुलते नजर आएंगे। आइए जानें गुरु का यह गोचर किन राशियों के लिए तरक्की के रास्ते खोलने वाला साबित होगा?
मेष राशि : गुरु का गोचर आपकी राशि के पांचवे भाव में होने जा रहा है। अक्टूबर के बाद से समय आपके लिए बदलेगा। आपके जीवन में अब आपको सकारात्मकता देखने को मिलेगी। इस राशि के विद्यार्थियों को अब शिक्षा प्राप्त करने में सफलता मिलेगी। साथ ही नौकरीपेशा लोगों के लिए समय बहुत ही शुभ रहने वाला है।
कर्क राशि : गुरु का गोचर कर्क राशिवालों के दूसरे भाव में होने जा रहा है। कर्क राशि के जातकों के लिए अक्टूबर के बाद का समय बहुत ही उन्नति दिलाने वाला और सफलता दिलाने वाला रहेगा। इस दौरान आपके धार्मिक कार्यों से जुड़े खर्चे काफी ज्यादा करेंगे। ऐसा करने से आपको मानसिक सुकून मिलेगा।
तुला राशि : तुला राशिवालों के लिए गुरु का गोचर आपकी राशि के 11वें भाव में होने जा रहा है। तुला राशि के लोगों को गुरु की कृपा से धन लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। इस राशि के छात्रों को खूब सफलता मिलेगी। अगर आप उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो इस समय आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है।
कुंभ राशि : गुरु का गोचर कुंभ राशि के लोगों के सप्तम भाव में होने जा रहा है। कुंभ राशि के लिए गुरु का गोचर बेहद लाभकारी साबित होने वाला है। इस दौरान राहु को गुरु समसप्तक दृष्टि से देखेंगे ऐसे में आप अपने प्रबंधन क्षमता से लाभ हासिल कर सकते हैं। जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें