Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए जरूरी माना गया है। इस दिन महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करके महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशी की कामना करती हैं। इस दिन हरे रंग के कपड़े और चूड़ियां पहनना शुभ होता है। वहीं कुछ बातों का विशेष ध्यान भी रखना होता है।
हरियाली तीज पर क्या करना चाहिए?
भगवान शिव और मां पार्वती की करें पूजा
हरे रंग के कपड़े पहनना होता है शुभ
हरियाली तीज पर हरे रंग को शुभ माना गया है। इस दिन महिलाओं को हरे रंग की साड़ी, सूट पहनना चाहिए। हरी चूड़ियां पहननी चाहिए। मान्यता के अनुसार हरा रंग हरियाली, खुशहाली और नई शुरुआत का प्रतीक माना गया है।
हरियाली तीज पर सुहागिन व्रती महिलाओं को सुहाग सामान दान करना चाहिए, शुभ होता है। आप महिला को चूड़ी, बिंदी, सिंदूर, मेहंदी, आलता, कंघा या कपड़े आदि का दान कर सकती हैं। ऐसा करने से माता पार्वती प्रसन्न होती हैं और कृपा मिलती है।
तीज की कथा पढ़ें या सुनें
व्रत रखने वाली महिलाओं को पूजन के बाद तीज की कथा जरूर सुननी चाहिए यया पढ़नी चाहिए। मान्यता के मुताबिक कथा सुनने से व्रत पूरा होता है और भगवान शिव तथा माता पार्वती का आशीर्वाद पाते हैं।
हरियाली तीज पर इन चीजों को भूलकर न करें
हरियाली तीज के दिन पूजा-पाठ करते समय मन को शांत और भटकने से बचाना चाहिए। भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा श्रद्धा और विश्वास के साथ करने से फल की प्राप्ति होती है। पूजा को केवल परंपरा समझकर जल्दबाजी में न करें। मन से पूजा करें।
झगड़ा करने से बचें-किसी का मन न दुखाएं
व्रत और पूजा के दिन घर में शांति का माहौल होना चाहिए। कलेश न करें। इस दिन किसी से झगड़ा करना, गुस्सा करना या किसी को बुरा बोलना अच्छा नहीं माना जाता है। कोशिश करें कि दिनभर मन शांत रहे और परिवार के सदस्यों के साथ प्यार से रहें।
महिलाओं और बड़ों का अपमान न करें
हरियाली तीज माता पार्वती का पर्व है। इसलिए इस दिन किसी महिला का अपमान नहीं करना चाहिए। वहीं घर के बड़े-बुजुर्गों के साथ बुरा व्यवहार करना भी अशुभ माना गया है।
काले और सफेद रंग को न पहनने
इस दिन काले या पूरी तरह सफेद रंग के कपड़े नहीं पहनना चाहिए। क्योंकि इन्हें सुहाग के त्योहार पर अशुभ माना गया है।
इस पावन दिन पर महिलाओं को दिन के समय सोना नहीं चाहिए। पूरे दिन पूजा करने के बाद भजन-कीर्तन करना चाहिए।
यदि घर में कोई व्रत नहीं भी है इसके बाद भी इस दिन घर में प्याज, लहसुन या मांसाहारी भोजन बनाने से परहेज करना चाहिए।