Holi 2026 Rajyog: होली का त्योहार आने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ये त्योहार चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा को मनाया जाता है। इस दिन लोग एक-दूसरे को रंग लगाते हैं, गुझिया आदि पारंपरिक पकवान खिलाते हैं और त्योहार के मौके पर गले मिलते हैं। इस साल होली का त्योहार ज्योतिषीय दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण मना जा रहा है।
होली पर मालव्य राजयोग, बुधादित्य राजयोग, शुक्रादित्य राजयोग, लक्ष्मी नारायण योग और धनशक्ति योग जैसे 5 प्रभावशाली शुभ संयोग बनने जा हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब शुक्र, बुध और सूर्य जैसे प्रमुख ग्रह शुभ स्थिति में आकर केंद्र या त्रिकोण भाव को प्रभावित करते हैं, तो व्यक्ति के जीवन में धन, पद, प्रतिष्ठा और अवसरों की वृद्धि होती है। इन राजयोगों का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ेगा। लेकिन 4 राशियां ऐसी हैं, जिनके करियर और कारोबार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
ये चार राशियां पाएंगी करिया और कारोबार में तरक्की
वृषभ राशि : इस राशि के जातकों के लिए 5 राजयोग का बनना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। वृषभ राशि के स्वामी शुक्र हैं और जब शुक्र मजबूत स्थिति में होकर मालव्य राजयोग बनाते हैं, तो इसका सकारात्मक प्रभाव इस राशि पर पड़ता है। केंद्र भाव में स्थित सशक्त शुक्र धन, भौतिक सुख और विलासिता के साधनों में वृद्धि का संकेत देता है। निवेश, प्रॉपर्टी या वाहन से जुड़े निर्णय इस समय लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं।
मिथुन राशि : पांच राजयोग का बनना आप लोगों के लिए सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। आपकी राशि के स्वामी बुध हैं और बुधादित्य तथा लक्ष्मी नारायण योग का प्रभाव इस राशि के लिए विशेष फलदायी माना जा रहा है। बुध का मजबूत होना आर्थिक प्रबंधन को बेहतर बनाता है, जिससे बचत और लाभ दोनों बढ़ सकते हैं।
तुला राशि : पांच राजयोग बनने से तुला राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। इस राशि के स्वामी शुक्र हैं, इसलिए मालव्य और लक्ष्मी नारायण योग का दोहरा प्रभाव देखने को मिल सकता है। शुक्र जब केंद्र में सशक्त होता है, तो आर्थिक स्थिरता, सौंदसौं र्य, कला और विलासिता से जुड़े क्षेत्रों में सफलता मिलती है। दांपत्य जीवन में मधुरता और संबंधों में संतुलन बढ़ सकता है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें