Get App

Holi 2026: होली से बढ़ सकती है इन 3 राशियों की मुश्किलें, एक साथ वक्री हो रहे हैं चार ग्रह

Holi 2026: होली का त्योहार रंग, उमंग और खुशियों का प्रतीक माना जाता है। लेकिन इस साल होली का त्योहार तीन राशियों के जातकों के लिए ज्योतिषीय दृष्टि से मुश्किल हो सकता हे। होली के आसपास चार ग्रह एक साथ वक्री होने जा रहे हैं, जिससे तीन राशियों को कष्टों का सामना करना पड़ सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 01, 2026 पर 8:00 AM
Holi 2026: होली से बढ़ सकती है इन 3 राशियों की मुश्किलें, एक साथ वक्री हो रहे हैं चार ग्रह
4 मार्च को होली के दिन राहु, केतु, गुरु और बुध, एक साथ चार ग्रह वक्री रहेंगे।

Holi 2026: रंगों का त्योहार होली आने वाला है। जोश, उत्साह और उमंग का ये त्योहार इस साल 4 मार्च को मनाया जाएगा। यूं तो त्योहार लोगों के जीवन में खुशियों की सौगात लेकर आते हैं, लेकिन कई बार इन मौकों पर बनने वाली ग्रहों की स्थिति कष्टकारी हो जाती है। इस साल भी ऐसा ही कुछ होने जा रहा है। 4 मार्च को होली के दिन राहु, केतु, गुरु और बुध, एक साथ चार ग्रह वक्री रहेंगे।

ज्योतिष विशेषज्ञों का कहना है कि ग्रहों की यह स्थिति तीन राशि के जातकों के लिए कष्टकारी हो सकती है। होली के बाद के समय में इन राशियों के जातकों को मानसिक कष्ट, आर्थिक चुनौतियां और पारिवारिक चिंताओं का सामना करना पड़ सकता है। होली पर बन रही ग्रहों की यह दुर्लभ स्थिति यूं तो सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगी, लेकिन तीन राशियों के जातकों को विशेष रूप से सतर्क रहना चाहिए। आइए जानें कौन सी हैं ये तीन राशियां

कर्क राशि : कर्क राशि के जातकों के लिए राहु-केतु और बुध-गुरु की वक्री चाल मानसिक तनाव पैदा कर सकती है। परिवार या करीबी संबंधों में गलतफहमियां बढ़ने की संभावना अधिक रहेगी। भावुक होकर लिए गए फैसले बड़ी मुसीबत में डाल सकते हैं। आपके खर्चे बढ़ेंगे। धैर्य और संतुलन बनाए रखें। सेहत के मामले में भी लापरवाही से बचना चाहिए।

वृश्चिक राशि : चार ग्रहों का एकसाथ वक्री होना वृश्चिक राशि वालों के लिए भी चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। आर्थिक मामलों में देरी, निवेश अटकने या कर्ज की चिंता आपकी नींद उड़ा सकती है। इस दौरान खर्चों और निवेश पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। रोग-बीमारियों से सावधान रहें। इसलिए निरंतर प्रयास जारी रखें।

मीन राशि : मीन राशि के लोगों को भी सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। वक्री ग्रहों का प्रभाव इनकी योजनाओं में रुकावट डाल सकता है। धन हानि की आशंका है। पढ़ाई, यात्रा या करियर से जुड़े मामलों में अचानक परेशानी आ सकती है। बड़े फैसले करने से पहले शुभचिंतकों की राय जरूर लें। सही योजना और सकारात्मक सोच से संभावित परेशानियों को काफी हद तक कम कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें