Holi 2026: होली के त्योहार पर इन तीन राशि वालों को मिलेगा भगवान का आशीर्वाद और शुरू होंगे अच्छे दिन

Holi 2026: होली का त्योहार आने वाला है। त्योहारों का आना खुशियों के आने का संकेत होता है। इस साल होली का त्योहार 4 मार्च को मनाया जाएगा। इस त्योहार से तीन राशि वालों को बहुत फायदा होगा। आइए जानें कौन सी हैं ये राशियां और कौन का ग्रह अपनी उच्च राशि में विराजमान होगा

अपडेटेड Feb 28, 2026 पर 8:00 AM
Story continues below Advertisement
4 मार्च 2026 को ऐश्वर्य और वैभव के कारक शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में रहेंगे।

Holi 2026: त्योहार जब भी आते हैं, अपने साथ खुशियां और परिवार का साथ लाते हैं। घर-परिवार ही नहीं आस-पड़ोस में भी हंसी-खुशी का माहौल होता है। त्योहारों के मौके पर रहने वाली ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति बहुत खास मानी जाती है। इस साल होली के मौके पर भी कुछ ऐसी ही स्थिति बन रही है, जिससे कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। इस साल होलिका दहन 3 मार्च 2026 को होगा। इसलिए अगले दिन यानी 4 मार्च 2026 को रंगो की होली मनाई जाएगी। इस साल होली का पर्व धार्मिक के साथ-साथ ज्योतिष दृष्टि से भी महत्वपूर्ण रहेगा। दरअसल, 4 मार्च 2026 को ऐश्वर्य और वैभव के कारक शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में रहेंगे। यहां उनकी शनि के साथ युति होगी, जो कुछ राशियों के जीवन में शुभ परिवर्तन का कारण बनेगी। इससे जातकों को लाभ, तरक्की, प्रेम संबंध में सुधार के साथ कई अटके कार्य भी पूर्ण होंगे।

मेष राशि : होली पर मेष राशि वालों को धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार से जुड़े कार्यों में आगे बढ़ेंगे। ग्रहों की अनुकूल स्थिति से आपकी आर्थिक स्थिति पहले से कई गुना बेहतर बनेगी। स्वजनों के साथ गलतफहमियां दूर होंगी। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं और करियर में नई ऊंचाइयां हासिल होंगी। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या वेतन वृद्धि मिल सकती है।

सिंह राशि : इस बार होली पर सिंह राशि वालों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। खास बात यह है कि, सभी कार्यों में भाग्य का साथ मिलेगा। लंबे समय से चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। परीक्षा प्रतियोगिता के परिणाम आपके अनुकूल आ सकते हैं। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे और निवेश से फायदा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी।

धनु राशि : धनु राशि वालों के लिए यह अवधि उन्नति और प्रगति से भरी हो सकती हैं। इस समय करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा और सिंगल लोगों के जीवन में कोई दस्तक देगा। व्यापार में लाभ होगा और आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Chandra Grahan 2026: होली पर लग रहे चंद्र ग्रहण से सतर्क रहें ये 4 राशियां, जानें आपकी राशि पर कैसा रहेगा असर?


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।