आपको अपने घर में ये इनडोर प्लांट्स जरूर लगाने चाहिए, इससे पौधे सुंदरता के साथ-साथ पॉजिटिव एनर्जी भी बढ़ाते हैं।(Photo: Canva)
तुलसी को भारतीय संस्कृति में बहुत पवित्र माना जाता है। ये घर में सुख-समृद्धि लाने के साथ नेगेटिव एनर्जी को दूर करती है। इसकी खुशबू हवा को शुद्ध करती है। इसे पूर्व दिशा में लगाना शुभ होता है। ये पौधा सेहत, खासकर इम्यूनिटी और सांस की समस्याओं में फायदेमंद है।(Photo: Canva)
जैस्मिन अपनी मीठी खुशबू के लिए जानी जाती है। ऐसा माना जाता है कि इसको घर में लगाने से सुख-शांति और धन को अट्रैक्ट करता है। इसे खिड़की, बालकनी या पूजा स्थल के पास लगाना शुभ माना जाता है। इसकी खुशबू तनाव कम करती है और मूड बेहतर बनाती है।(Photo: Canva)
लकी बैम्बू को ज्यादातर किसी की तरक्की और खुशहाली के लिए गिफ्ट किया जाता है। यह पौधा सेहत, लंबी उम्र और धन का प्रतीक माना जाता है। इसके डंठलों की संख्या के अनुसार इसका महत्व होता है, 5 धन, 6 सौभाग्य और 7 सेहत के लिए शुभ माने जाते हैं।(Photo: Canva)
मनी प्लांट को धन और तरक्की का प्रतीक माना जाता है और यह हवा को भी साफ करता है। इसे दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना शुभ होता है। वहीं, स्नेक प्लांट हवा से जहरीले तत्व हटाता है और इसे घर के कोनों या दरवाजे के पास रखना अच्छा माना जाता है।(Photo: Canva)
एरेका पाम को शांति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। यह हवा को साफ रखता है और नमी बनाए रखता है। इसे हल्की धूप वाले लिविंग रूम में रखना अच्छा होता है।(Photo: Canva)
लैवेंडर एक खुशबूदार जड़ी-बूटी है, जो घर में शांति और संतुलन बनाए रखने में मदद करती है। इसकी हल्की खुशबू मन को शांत करती है और नींद को बेहतर बनाती है। इसे बालकनी या धूप वाली खिड़की के पास लगाना अच्छा होता है।(Photo: Canva)
पीस लिली हवा को शुद्ध करके घर में शांति और सकारात्मकता लाती है। इसे बेडरूम या स्टडी रूम में रखने से मन शांत रहता है और एकाग्रता बेहतर होती है।(Photo: Canva)
जेड प्लांट को धन और तरक्की का प्रतीक माना जाता है। इसे घर के दरवाजे या ऑफिस में रखें, लेकिन बाथरूम में न लगाएं।(Photo: Canva)
ऑर्किड फूल न सिर्फ सुंदर होते हैं। माना जाता है कि ये फूल घर में प्रेम, रचनात्मकता और आत्मविकास को बढ़ावा देते हैं। ये घर में सकारात्मक और शांत माहौल बनाते हैं।(Photo: Canva)
Story continues below Advertisement
गोल्डन पोथोस, मनी प्लांट की एक खूबसूरत किस्म है। ये पौधा धन और पॉजिटिव एनर्जी को अट्रैक्ट करने वाला माना जाता है। इसकी खास बात ये है कि यह कम रोशनी में भी अच्छी तरह बढ़ता है, इसलिए इसे बेडरूम में लगाना फायदेमंद होता है। (Photo: Canva)