July Panchak 2026: जुलाई माह में लग रहे 2 पंचक, परेशानियों से बचने के लिए इन बातों का रखें विशेष ध्यान

July Panchak 2026: जुलाई माह में 2 पंचक लग रहे हैं। पहले मृत्यु पंचक की शुरुआत 4 जुलाई से हो चुकी है। जबकी दूसरा पंचक 31 जुलाई से लगने वाला हैं। इस दौरान आपको क्या सावधानियां बरतनी हैं, चलिए बताते हैं।

अपडेटेड Jul 06, 2026 पर 9:58 AM
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इस बार जुलाई के महीने में पंचक 2 बार लगने वाली हैं। पहली की शुरुआत 4 जुलाई से हो चुकी है और ये 8 जुलाई तक रहेगी।

July Panchak 2026: हिंदू धर्म में पंचक का खास महत्व होता है। इस दौरान शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। पंचक के दौरान कोई भी नया काम, मकान बनाना, शुभ का की शुरुआत आदि नहीं की जाती है। पंचक पांच दिन तक रहती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पंचक हर महीने लगती हैं। आइए जानते हैं जुलाई के महीने में कब कब पंचक लगने वाली हैं।

जुलाई 2026 में पंचक

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इस बार जुलाई के महीने में पंचक 2 बार लगने वाली हैं। पहली की शुरुआत 4 जुलाई से हो चुकी है और ये 8 जुलाई तक रहेगी। खास बात ये है कि शनिवार से पंचक आरंभ होने के कारण इसे मृत्यु पंचक माना गया है। इस समय दक्षिण दिशा की तरफ यात्रा नहीं करना चाहिए। न ही घर निर्माण कार्य आदि कार्य करवाना चाहिए। नए काम की शुरुआत से पहले ज्योतिषाचार्य से सलाह जरुर लें। वहीं दूसरी पंचक 31 जुलाई से 4 अगस्त तक चलेंगी।


न करें ये काम

पंचक के दौरान कोई भी नया काम करना अशुभ माना गया है। हालांकि, इसके बाद शादी-विवाह जैसे कार्य किए जा सकते हैं। पंचक अशुभ मानी जाती हैं, लेकिन इस समय में आप कुछ विशेष शुभ कार्य कर सकते हैं। यह अलग अलग नक्षत्रों पर निर्भर करती हैं।

पंचक के खास समय में अगर धनिष्ठा और शतभिषा नक्षत्र में जब चंद्रमा होता है तो इस दौरान शुभ काम हो सकते हैं। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में स्थिर संज्ञक माने जाते हैं। ऐसे में आप वाहन आदि की खरीद सकते हैं। साथ ही इस दौरान आप यात्रा पर जा सकते हैं। वहीं जब चंद्रमा रेवती नक्षत्र में पहुंचते हैं, तो आप कपड़े और गहने आदि ले सकते हैं। साथ ही कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं।

कब और कैसे लगता है पंचक

जब चंद्रमा धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद और रेवती नक्षत्र में अपनी यात्रा शुरू करते हैं। इस टाइम को ही पंचक कहा जाता है। पांच दिन का यह समय पूरे साल में हर महीने आता है। इस दौरान कोई भी शुभ काम करने से बचना चाहिए या फिर किसी ज्योतिषी से सलाह लेकर काम करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।