July Monthly Prediction 2026: जुलाई में कई बड़े ग्रहों का होगा राशि परिवर्तन और शनि-गुरु की बदलेगी चाल, जानें इस बदलाव से किन राशियों के लिए खड़ी होंगी मुश्किलें

July Monthly Prediction 2026: जुलाई का महीना ज्योतिष दृष्टि से बहुत अहम रहने वाला है। इस महीने में जहां शनि और गुरु की चाल में बदलाव होगा, वहीं कुछ अन्य प्रमुख ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। इससे 3 राशियों के जातकों के लिए मुश्किल समय हो सकता है। आइए जानें कौन सी हैं ये राशियां

अपडेटेड Jun 28, 2026 पर 8:00 AM
ग्रहों की स्थिति में बदलाव का असर सभी 12 राशियों के जातकों पर देखने को मिलता है।

July Monthly Prediction 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि या नक्षत्र परिवर्त के साथ ही उनके उदय-अस्त होने या मार्गी-वक्री होने का भी बहुत प्रभाव पड़ता है। जुलाई का महीना इस नजरिये काफी महत्वपूर्ण होने जा रहा है। इस माह में कुछ ग्रह जहां अपनी राशि बदलेंगे, वहीं कुछ ग्रहों की चाल में बदलाव देखने को मिलेगा। ग्रहों की स्थिति में बदलाव का असर सभी 12 राशियों के जातकों पर देखने को मिलता है। इस महीने में ग्रहों की स्थिति में जो बदलाव आएगा, उससे 3 राशियों के जीवन में कुछ परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। इन्हें सेहत से लेकर आर्थिक मोर्चे तक, हर जगह चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

ये ग्रह बदलेंगे राशियां

माह के शुरुआती दिनों में सबसे पहले शुक्र 4 जुलाई को सिंह राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद सूर्य मिथुन राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए कर्क राशि में गोचर करेंगे। वाणी और बुद्धि के कारक ग्रह बुध 7 जुलाई को मिथुन राशि में गोचर होंगे फिर 23 जुलाई को मार्गी होंगे।

शनि चलेंगे उल्टी चाल

शनि इस समय मीन राशि में गोचर कर रहे हैं और इस पूरे साल इसी राशि में होंगे। जुलाई महीने में शनि 27 जुलाई को वक्री यानी उल्टी चाल चलेंगे। शनि की उल्टी चाल से देश-दुनिया के साथ-साथ सभी राशियों के जातकों पर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा।

गुरु जुलाई माह में होंगे अस्त


अपनी उच्च राशि में गोचर कर रहे गुरु जुलाई माह में अस्त हो जाएंगे। गुरु के अस्त होने पर इनके शुभ प्रभाव में कमी देखने को मिल सकती है। गुरु के अस्त होने पर विवाह और दूसरे तरह के मांगलिक कार्य कुछ दिनों के लिए थम जाते हैं।

इन 3 राशियों के लिए अच्छा नहीं होगा ये समय

कुंभ राशि : जुलाई का महीना कुंभ राशि वालों के लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है। इस दौरान आपको मनचाही सफलता नहीं मिलेगी। कार्यों में लगातार बाधाएं आती रहेंगी। इस दौरान धन संबंधी दिक्कतों का सामना आपको करना पड़ सकता है। लेन-देन से संबंधित मामलों में पूरे महीने संभलकर रहें।

सिंह राशि : सिंह राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना मुश्किलों भरा रह सकता है। आपके ऊपर शनि की ढैय्या चल रही है और इसी माह शनि की उल्टी चाल आपके लिए कई तरह की नकारात्मकता को बढ़ावा देश सकता है। वैवाहिक जीवन में कई तरह के उतार-चढ़ाव का सामना आपको करना पड़ सकता है।

वृषभ राशि : जुलाई का महीना वृषभ राशि वालों के लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है। कार्यों में लगातार आपके हाथ में निराशा आएंगी जिससे पूरे माह आपके मन में नकारात्मकता छाई रहेगी। शनि के वक्री होने से आपके ऊपर सबसे ज्यादा दबाव रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Rahu Dhanishtha Nakshatra Gochar: धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर से राहु बनाएंगे अंगारक योग, जानें किन राशियों के लिए लकी होगा यह समय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।