Kartik Purnima 2025: कार्तिक पूर्णिमा का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है। इस दिन को त्रिपुरारी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस के अत्याचारों से धरती और स्वर्ग को मुक्त कराया था। इसी खुशी में स्वर्ग लोक में दीपावली जैसा उत्सव मनाया गया था। इसलिए इस दिन धरती पर भी लोग देव दीपावली मनाते हैं। इस साल ये त्योहार आज यानी 5 नवंबर के दिन मनाया जा रहा है। इस दिन ग्रह और नक्षत्रों की स्थिति कुछ ऐसी है, जिससे कई दुर्लभ संयोगों का निर्माण हो रहा है। इसकी वजह से तीन राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।
इस खास दिन पर मेष राशि में चंद्रमा, गुरु कर्क राशि में, केतु सिंह राशि में, सूर्य और शुक्र तुला राशि में, बुध और मंगल वृश्चिक राशि में, राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि में गोचर करेंगे। इसके साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग, शिववास योग, अमृत सिद्धि योग, भरणी और अश्विनी नक्षत्र का संयोग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र में इसे अत्यंत शुभ माना जाता है। इससे जातक को अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। इसके परिणामस्वरूप कुछ राशियों को अच्छी खबर मिल सकती है।
वृषभ राशि : वृषभ राशि वालों के लिए कार्तिक पूर्णिमा फायदेमंद साबित हो सकता है। जीवन में चल रही समस्याओं से राहत मिल सकती है। वैवाहिक संबंधों में प्रेम और मधुरता बनी रहेगी। यात्रा करने के योग बन रहे हैं। इस दौरान आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। करियर और लाइफ में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
मिथुन राशि : कार्तिक पूर्णिमा मिथुन राशि वालों के लिए भी शुभ साबित हो सकती है। इस दौरान आपका भाग्य आपका साथ देगा। किसी भी नए काम की शुरुआत करना शुभ रहेगा। संतान पक्ष से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पार्टनर के साथ चल रही दिक्कतें धीरे-धीरे खत्म होने लगेंगी।