Kartik Purnima 2025:इस दिन बनने जा रहा शुक्र-चंद्रमा के बीच समसप्तक योग, इन 4 राशियों की होगी बल्ले-बल्ले

Kartik Purnima 2025: कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर चंद्रमा और शुक्र की युति बेहद अहम समसप्तक योग का निर्माण करेगी। इस साल कार्तिक पूर्णिमा का पर्व 5 नवंबर के दिन मनाया जाएगा। ये दिन कुछ राशि वालों के जीवन में शुभ समाचार लेकर आ सकता है। आइए जानें कौन सी होंगी ये राशियां

अपडेटेड Nov 04, 2025 पर 8:00 AM
Story continues below Advertisement
इस साल कार्तिक पूर्णिमा का पर्व 5 नवंबर को मनाया जाएगा।

Kartik Purnima 2025: कार्तिक पूर्णिमा का पर्व हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन देव दीपावली और गंगा स्नान की परंपरा है। यूं तो पूरा कार्तिक का महीना ही हिंदू धर्म के सबसे पवित्र और अहम महीनों में से एक है। इसमें कई बड़े और प्रमुख त्योहार मनाए जाते हैं। अब ये मास समाप्त होने वाला है। लेकिन खत्म होने से पहले ये कुछ राशि वालों को अच्छी सौगात देकर जाने की तैयार कर चुका है। इस साल कार्तिक पूर्णिमा का पर्व 5 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन चंद्रमा मेष राशि में विराजमान रहेंगे और शुक्र स्वराशि तुला में रहेंगे। ऐसे में चंद्रमा और शुक्र के बीच समसप्तक योग बनेगा, क्योंकि दोनों ग्रह एक दूसरे से सातवें भाव में होंगे। समसप्तक योग के बनने से राशिचक्र की कुछ राशियों को लाभ की प्राप्ति हो सकती है, इन राशियों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानें कौन सी हैं ये राशियां

मेष राशि : चंद्रमा और शुक्र का समसप्तक योग बनने से इस राशि के जातक भावनात्मक रूप से मजबूत होंगे। इनके वैवाहिक जीवन में सुख-शांति आएगी। किस्मत का साथ आपके साथ रहेगा जिससे आप इस दौरान करियर में ऊंचाइयां प्राप्त कर सकते हैं। इस राशि के विवाह योग्य जातकों को मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है।

मिथुन राशि : कार्तिक पूर्णिमा के दिन समसप्तक योग के बनने से पारिवारिक जीवन में बेहद शुभ परिणाम मिथुन राशि वालों को मिल सकते हैं। घर के लोगों के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। इस राशि के जो लोग कला, लेखन, गायन के क्षेत्र में हैं उन्हें बड़ी उपलब्धि मिलने की संभावना है। भाग्य का भी पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा। धन-धान्य में भी वृद्धि के योग हैं।

तुला राशि : आपके व्यक्तित्व का आकर्षण लोगों को आपकी ओर खींचेगा। अविवाहित लोगों के लिए इस दौरान अच्छे रिश्ते बन सकते हैं। कारोबारियों को धन लाभ मिलने के योग हैं। कुछ लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा और उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि इस राशि के जातकों को अत्यधिक भावुक होने से बचना होगा नहीं तो काम बिगड़ सकते हैं।

धनु राशि : कार्तिक पूर्णिमा और इसके बाद का समय आपके लिए गेम चेंजर शामिल हो सकता है। अचानक से करियर के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आएंगे। बड़े पदों पर आप पहुंच सकते हैं। सेहत में भी अच्छे बदलाव देखने को आपको मिलेंगे। भौतिक सुखों की आपको प्राप्ति हो सकती है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें


Jupiter Retrograde 2025: गुरु की उलटी चाल लगाएगी इन राशियों के जीवन में भूचाल, जानें कब से वक्री हो रहे हैं बृहस्पति ग्रह

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।