Gold Rate Today In India: लगातार दूसरे दिन गोल्ड महंगा, चांदी ने भी दिया साथ, 10 बड़े शहरों में अब ये है भाव

Gold-Silver Rate Today: घरेलू मार्केट में आज सोने और चांदी, दोनों के भाव उबल पड़े। गोल्ड लगातार दूसरे दिन ऊपर चढ़ा है तो चांदी भी आज महंगी हुई है। चेक करें कि देश के दस अहम शहरों में किस भाव पर इनकी बिक्री हो रही है और जानिए कि गोल्ड-सिल्वर के भाव आगे किस लेवल तक पहुंच सकते हैं?

अपडेटेड Nov 04, 2025 पर 7:42 AM
Story continues below Advertisement
Gold-Silver Rate Today In India: लगातार दूसरे दिन आज गोल्ड की चमक बढ़ी है तो चांदी ने भी इसकी राह आज पकड़ ली। हालांकि डॉलर की मजबूती और फेड के आक्रामक रुख ने इसकी स्पीड की सीमित कर दिया है।

Gold Rate Today In India: सोने और चांदी की चमक एक बार फिर वापसी की कोशिश में है। लगातार दूसरे दिन आज गोल्ड की चमक बढ़ी है तो चांदी ने भी इसकी राह आज पकड़ ली। हालांकि डॉलर की मजबूती और फेड के आक्रामक रुख ने इसकी स्पीड की सीमित कर दिया है। राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹10 और 22 कैरट गोल्ड भी ₹10 महंगा हुआ है। दो दिन दिन में 24 कैरट गोल्ड के भाव प्रति दस ग्राम ₹180 और 22 कैरट गोल्ड के भाव ₹160 ऊपर चढ़े हैं। अब चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन महंगी हुई है। एक दिन की स्थिरता के बाद दो दिनों में एक किलो चांदी ₹2100 महंगी हुई है।

सिटीवाइज गोल्ड के भाव

देश के 10 बड़े शहरों में 10 ग्राम 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...

शहर  22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव  24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव
दिल्ली ₹1,13,040 ₹1,23,330
मुंबई ₹1,12,910 ₹1,23,180
कोलकाता ₹1,12,910 ₹1,23,180
चेन्नई ₹1,13,510 ₹1,23,830
बेंगलुरु ₹1,12,910 ₹1,23,180
हैदराबाद ₹1,12,910 ₹1,23,180
लखनऊ ₹1,13,040 ₹1,23,330
जयपुर ₹1,13,040 ₹1,23,330
अहमदाबाद ₹1,12,940 ₹1,23,230
पटना ₹1,12,940 ₹1,23,230


छह दिनों की स्थिरता के बाद चांदी लगातार दूसरे दिन महंगा

चांदी की बात करें तो लगातार दो दिनों में दिल्ली में इसके भाव प्रति किग्रा ₹2100 बढ़े हैं। इससे पहले एक दिन चांदी की चमक स्थिर थी यानी भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ था। आज 4 नवंबर को दिल्ली में चांदी ₹1,54,100 प्रति किलोग्राम में बिक रही है। आज इसके भाव प्रति किग्रा ₹100 बढ़े हैं। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है लेकिन चेन्नई में चांदी के भाव प्रति किग्रा ₹1,68,100 है यानी कि चारों महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में है।

किस भाव तक ऊपर चढ़ सकता है गोल्ड और सिल्वर?

OANDA के सीनियर मार्केट एनालिस्ट केल्विन वोंग का कहना है कि डॉलर लचीला बना हुआ है, जो सोने में किसी भी बड़ी तेजी को रोक रहा है। ऑग्मोंट गोल्डटेक के मुताबिक सोना $3,920 से $4,060 प्रति औंस (करीब ₹1.19-₹1.22 लाख प्रति 10 ग्राम) और चांदी $46 से $49 प्रति औंस (लगभग ₹1.4-1.5 लाख प्रति किलोग्राम) के बीच स्थिर हो रही है। इससे ऊपर निकलने पर इनमें 3-5% की तेजी आ सकती है। निर्मल बैंग सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट कुणाल शाह का मानना है कि गोल्ड के भाव ऊपर जा सकते हैं। एमसीएक्स पर यह प्रति 10 ग्राम ₹1.23 लाख तक जा सकता है। उनका मानना है कि वैश्विक लेवल पर गोल्ड $4200 तक पहुंच सकता है।

Gold Price Today: 2025 के अंत तक सोना दिखा सकता है $4500 का लेवल, जानें चांदी के लिए क्या है एक्सपर्ट का अनुमान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।