Get App

Kartik Purnima 2025: आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कराएगी इन 3 राशि वालों को लाभ, जानिए इन राशियों के बारे में

Kartik Purnima 2025: कार्तिक पूर्णिमा का पर्व हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस साल ये पर्व आज, 5 नवंबर के दिन मनाया जा रहा है। इस दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति की वजह से कई दुर्लभ संयोग बन रहे हैं, जिससे तीन राशियों को बहुत लाभ हो सकता है। जानिए कौन सी हैं ये राशियां

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 04, 2025 पर 10:37 PM
Kartik Purnima 2025: आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कराएगी इन 3 राशि वालों को लाभ, जानिए इन राशियों के बारे में
कार्तिक पूर्णिमा में ग्रह और नक्षत्रों की स्थिति से कई दुर्लभ संयोगों का निर्माण हो रहा है।

Kartik Purnima 2025: कार्तिक पूर्णिमा का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है। इस दिन को त्रिपुरारी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस के अत्याचारों से धरती और स्वर्ग को मुक्त कराया था। इसी खुशी में स्वर्ग लोक में दीपावली जैसा उत्सव मनाया गया था। इसलिए इस दिन धरती पर भी लोग देव दीपावली मनाते हैं। इस साल ये त्योहार आज यानी 5 नवंबर के दिन मनाया जा रहा है। इस दिन ग्रह और नक्षत्रों की स्थिति कुछ ऐसी है, जिससे कई दुर्लभ संयोगों का निर्माण हो रहा है। इसकी वजह से तीन राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।

ग्रह-नक्षत्र की स्थिति

इस खास दिन पर मेष राशि में चंद्रमा, गुरु कर्क राशि में, केतु सिंह राशि में, सूर्य और शुक्र तुला राशि में, बुध और मंगल वृश्चिक राशि में, राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि में गोचर करेंगे। इसके साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग, शिववास योग, अमृत सिद्धि योग, भरणी और अश्विनी नक्षत्र का संयोग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र में इसे अत्यंत शुभ माना जाता है। इससे जातक को अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। इसके परिणामस्वरूप कुछ राशियों को अच्छी खबर मिल सकती है।

वृषभ राशि : वृषभ राशि वालों के लिए कार्तिक पूर्णिमा फायदेमंद साबित हो सकता है। जीवन में चल रही समस्याओं से राहत मिल सकती है। वैवाहिक संबंधों में प्रेम और मधुरता बनी रहेगी। यात्रा करने के योग बन रहे हैं। इस दौरान आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। करियर और लाइफ में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

मिथुन राशि : कार्तिक पूर्णिमा मिथुन राशि वालों के लिए भी शुभ साबित हो सकती है। इस दौरान आपका भाग्य आपका साथ देगा। किसी भी नए काम की शुरुआत करना शुभ रहेगा। संतान पक्ष से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पार्टनर के साथ चल रही दिक्कतें धीरे-धीरे खत्म होने लगेंगी।

कन्या राशि : कन्या राशि वालों के लिए कार्तिक पूर्णिमा का दिन बहुत लाभकारी माना जा रहा है। इस दौरान कारोबार में निवेश आपको अच्छा प्रतिफल दे सकता है। साथ ही, आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। ये दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि करेबा और आप हर मुश्किल अपनी सूझ-बूझ के साथ सुलझाने में समर्थ होंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें